3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Weather Alert: आज होगी अच्छी बारिश, 12 जिलों में Orange Alert

IMD Weather Alert: प्रदेश में आज अच्छी बारिश के 90 फीसदी आसार हैं। UP के 11 जिलों में Orange Alert तो 10 जिलों में Yellow Alert जारी किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
IMD Weather Alert.png

IMD Weather Alert: प्रदेश में आज अच्छी बारिश होने के संकेत है। 11 जिलों में Orange Alert और 10 जिलों में Yellow Alert जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में आज अच्छी बारिश होने की पूर्ण संभावना है। बारिश के साथ आंधी, तूफान और मेघगर्जन भी होगा। आज यानी कि 25 जुलाई से अगले 5 दिन प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। उमस से राहत मिलेगी और साथ ही चिलचिलाती धूप और गर्मी की आफत भी कम होगी।


इन जिलों में Orange Alert
मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, शाहजहांपुर में मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार अच्छी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में आज मौसम सुहावना रहेगा। 12:00 बजे के बाद मौसम करवट लेगा। दोपहर के 2:00 बजते-बजते झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी।


इन जिलों में Yellow Alert
बिजनौर, रामपुर, गौतमबुध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, सिद्धार्थनगर में Yellow Alert जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की बारिश होने के संकेत है।

Story Loader