
सरकार को बड़ा ऐलान, इन किसानों का होगा कृषि ऋण माफ
लखीमपुर खीरी. कर्जमाफी के लिए चक्कर लगाने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। अब 7061 किसानों का कर्ज माफ होने जा रहा है। हालांकि अभी जांच हजारों किसानों के मामले में सत्यापन कराया जा रहा है। इन किसानों को भी Karz Mafi होने की आस है। इसी के तहत जिला स्तरीय समिति ने 7061 किसानों के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए NIC में 46 करोड़ 3772383 रूपय की डिमांड अपलोड करा दी है। अब शासन स्तर से सूची की जांच के लिए बैंकों के द्वारा लाभार्थियों किसानों के खाते में पैसा जमा कराया जाएगा।
शासन ने फसल ऋण मोचन की प्रक्रिया के दौरान विभिन्न कारणों से छूट और वंचित पात्र किसानों को लाभार्थियों को करने के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें पोर्टल पर 43880 किसानों ने आवेदन दर्ज करा है। शिकायतों की जांच में मिलने वाले किसानों को लाभांवित करने की कड़ी में अब तक 61 किसानों का 46.38 करो रुपए माफ करने की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। इससे पहले ऑनलाइन शिकायत वाले 12900 किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान 2648 किसानों को अयोग्य पाया गया। अब किसानों का कर्ज माफ किया जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, जहां डाटा को फिट किया गया है जाएगा जबकि शेष 1578 किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ऋण मोचन के लिए 7061 किसानों का डेटा अपलोड कराया गया है जिन्हें शासन स्तर पर फिल्टर कराने के लिए लाभांवित किया जाएगा। सभी अभी किसानों का सत्यापन कराने की प्रक्रिया चल रही है।
Updated on:
22 Aug 2018 02:42 pm
Published on:
22 Aug 2018 09:27 am

बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
