
बीवी के कपड़ों का नाप लेने घर आई थी लेडी टेलर, पति ने अकेले में दबोचा, और उसके साथ
लखीमपुर-खीरी. अपनी बीवी के कपड़े की माप लेने का बहाना बनाकर एक महिला टेलर को एक युवक ने अपने घर बुलाया। घर पहुुंची महिला को उक्त युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इधर महिला ने किसी तरह फोन द्वारा अपने पति को सूचना दी। जिसके बाद पति जब मौके पर पहुंचा तो उक्त युवक ने उसके सिर पर बट से प्रहार कर दिया। यही नहीं आरोपी युवक के भाई और एक अन्य युवक ने उसके और पति के साथ मारपीट की, जिसमें उसे गंभीर चोटे आई हैं। पीड़ित द्वारा तहरीर दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
बीवी के कपड़े की नाप का बनाया बहाना
पुलिस को दी गई तहरीर में हिदायत नगर निवासी इरफान ने बताया कि उसकी पत्नी घर का सामान खरीदने हाथीपुर बाजार गई थी। जहां बेगमबाग निवासी कमाल पुत्र मोबीन ने उसे रास्ते में रोक लिया तथा अपनी पत्नी के कपड़ों की माप लेने की बात की। चूंकि इरफान की पत्नी का कपड़े सिलने का काम करती है, इसलिए वह माप लेने कमाल के घर पहुंची। जहां कमाल ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इधर महिला द्वारा शोर मचाए जाने कमाल ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इधर शोर-शराबा व फोन से सूचना मिलने पर महिला का पति इरफान भी मौके पर पहुंच गया। जहां कमाल का भाई अफजाल व असलम भी पहुंच गया। इन लोगाों के साथ भी उसके पति ने मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Published on:
30 May 2019 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
