1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐरा चीनी मिल गन्ना तौल सेन्टर पर सात दिनों से नहीं हुई तौल, किसान परेशान

गन्ना तौल सेन्टरों पर तौल न होने से कई-कई दिनों तक खुले में रातें गुजार रहें हैं किसान

less than 1 minute read
Google source verification
Sugarcane Weighing Center

ऐरा चीनी मिल गन्ना तौल सेन्टर पर सात दिनों से नहीं हुई तौल, किसान परेशान

खमरिया-खीरी. गोविन्द शुगर मिल ऐरा में किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ गन्ना पर्चियों को लेकर किसान जहां परेशान हैं, वहीं अब गन्ना तौल सेन्टरों पर तौल न होने से कई-कई दिनों तक खुले में रातें गुजार कर किसानों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिम्मेदार, किसानों की समस्याओं पर अमल करने की जगह चुप्पी साधे हुए हैं।

गोविन्द शुगर मिल ऐरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकदहा में लगे गन्ना तौल सेन्टर पर लगभग एक सप्ताह से तौल बाबू सेंटर पर नहीं पहुंचें। जिसकी वजह से वहां तौल पूर्णरूप से बन्द हो गई है। किसान अपनी ट्राली डनलप सेंटर पर खड़ा करके तौल बाबू का इंतजार कर रहे है। जिसकी जानकारी किसानों द्वारा समिति सचिव सहित मिल के जिम्मेदारों को दी गई, उसके बावजूद पिछले सात दिनों से कांटे पर खड़ी ट्रालियों व डनलपों की तौल बाबुओं के न पहुंचने से तौल नहीं शुरू हुई।

इस दौरान सेंटर पर गन्ना लेकर आए किसान पेशकार यादव, छोटेलाल, पुत्तीलाल, सुर्जलाल पुत्र राम गुलाम, रामखेलावन, बैजनाथ, हरिनरायन, रामलाल ने बताया कि पिछले सात दिनों से सेंटर पर ट्रालियां तौल के लिए खड़ी है, सेंटर पर तौल बाबू के न आने से तौल नहीं हो पा रही है। जबकि मिल अधिकारियों व सचिव को सूचना भेजी गई पर किसी ने इसको महत्व देना उचित नहीं समझा। जिसके चलते हम सभी किसान मजबूर होकर यही दिन रात गुजार कर मुसीबतों का सामना करने के लिए विवश है।

इस बाबत जब गन्ना समिति ऐरा के सचिव सुधीर कुमार से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मोबाइल उठाना उचित नहीं समझा। फिलहाल कुछ भी हो ऐरा चीनी मिल के गेट से लेकर सेन्टरों तक किसानों का खुलेआम दोहन किया जा रहा है, जिसको देखने वाला कोई नहीं है।

Story Loader