
लखीमपुर खीरी में एक किसान नेता ने आत्महत्या का प्रयास किया है। किसान नेता श्यामू शुक्ला ने विकास कार्यों की जांच की मांग की थी। अधिकारियों से बात के बाद श्यामू ने शुक्रवार को आत्मदाह का ऐलान किया था।
किसान करीब 68 दिन से जांच की मांग लिए धरने पर बैठे हैं। श्यामू के समर्थन में कई अन्य स्थानीय लोग भी थे। शुक्रवार को किसानों ने हाईवे जाम कर दिया था। प्रशासन के प्रयासों के बाद मार्ग खुल पाया।
बात करने पहुंचे थे अधिकारी
श्यामू के आत्मदाह के एलान के बाद किसानों से बात करने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। किसानों से बात करने के लिए एएसपी अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी अरविंद वर्मा, उपजिलाधिकारी मितौली विनीत उपाध्याय पहुंचे थे।
अधिकारियों ने श्यामू को कार्रवाई का भरोसा दिया। श्यामू ने अधिकारियों की बात पर नाराज हो खुद को आग लगा ली। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे बचा लिया। आत्मदाह के प्रयास की खबर से किसान भड़क गए। इसके बाद किसानों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
Published on:
09 Dec 2022 11:14 pm

बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
