4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर के कस्तूरबा स्कूल मचा हाहाकार, 1 छात्रा मिली कोरोना पॉजिटिव, 45 को किया गया होम आइसोलेट

कोरोना एक बार फिर से पैर पसारने लगा है। दिल्ली, मुबई से लेकर यूपी तक कोरोना केस में बढ़ोत्तरी हुई है। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भी इसे लेकर चिंता जताई है।

2 min read
Google source verification
student corona positive in lakhimpur kheri

कस्तूरबा स्कूल की छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के कस्तूरबा स्कूल की एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली है। स्कूल के सभी छात्रा और अध्यापक डरे हुए हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम आनन- फानन में मौके पर पहुंची। कोरोना पॉजिटिव मिली छात्रा को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही संपर्क में आए 45 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

यह मामला जिले की तहसील मितौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का है। कस्तूरबा स्कूल में पढ़ रही एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव हो गई। छात्रा के पॉजिटिव पाए जाने पर स्कूल के सभी स्टॉप डरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: कौन है वह लेडी माफिया? जिसने उमेश पाल हत्या की रची थी साचिश

सीएमओ ने बताया कि छात्रा मिली है कोरोना पॉजिटिव

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार गुप्ता ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मितौली में एक बालिका कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई है। उसकी हालत ठीक है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस मामले में 45 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है और उन सभी की निगरानी कर रही है।

24 घंटे में 1249 मिले कोरोना के केस

कोरोना संक्रमण भारत समेत दुनियाभर में तेजी से बढ़ने लगा है। भारत में एक्टिव केस 7,927 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1249 केस सामने आए हैं। जबकि 925 लोग ठीक हो चुके हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.19% हो गया है। रिकवरी रेट 98.79% है।

देश में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं। यहां गुरुवार को 198 केस मिले हैं, जबकि 229 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि, कोरोना से किसी की जान नहीं गई। वहीं गुरुवार को दिल्ली में 117 केस मिले हैं। राजधानी में करीब 5 महीने बाद 100 के पार केस मिले हैं। इससे पहले 29 अक्टूबर 2022 को 100 मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश