
सावन मास में प्रत्येक सोमवार को छोटी काशी के शिव मंदिर के कपाट रहेंगे बंद
लखीमपुर खीरी. जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक पूनम गोला गोकर्णनाथ पहुंच कर शिव मंदिर कमेटी के साथ बैठक की और कोविड संक्रमण महामारी के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत आगामी श्रावण मास को लेकर अहम बिन्दुओं पर गहन मंथन हुआ। आयोजित बैठक में मंदिर कमेटी की सहमति पर यह तय हुआ कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के शिव मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए पूर्णतया बंद रहेंगे और श्रावण मास में मेले के आयोजन पर भी पूर्णतया रोक रहेगी।
डीएम ने कहा कि कोविड के संक्रमण के दृष्टिगत इस बार कांवर यात्रा अनुमन्य नही है, जिसका उच्च स्तर से निर्णय भी लिया जा चुका है। उन्होनें बताया कि उनके द्वारा सीमावर्ती जिलों को सूचित कर दिया गया है कि इस बार जिले में श्रावण माह में किसी प्रकार के मेला का आयोजन नही किया जायेगा। उन्होनें नगर पालिका गोला को कोविड से बचाव एवं मेला आयोजन रद्द होने की सूचना की होर्डिग्स प्रमुख स्थल एवं चैराहों पर लगाने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक पूनम ने कोविड के संक्रमण सेे सर्तकता बरतने एवं बचाव उपायों के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा की जाए।
इसकी रही मौजूदगी :- मंदिर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष: जर्नादन गिरि सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी, उपजिलाधिकारी गोला अखिलेश यादव, क्षेत्राधिकारी पुलिस गोला रवीन्द्र कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक गोला अनिल कुमार, नगर पालिका परिषद गोला के लिपिक राजेश बाजपेई सहित अन्य मंदिर प्रबंधन के लोग मौजूद रहे।
Published on:
24 Jun 2020 06:06 pm

बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
