4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर हिंसा: गवाह पर तलवार से हमला, आशीष के सहयोगियों पर आरोप

लखीमपुर खीरी हिंसा में आशीष मिश्रा आरोपी है। आशीष मिश्रा केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
ashish_mishra.jpg

लखीमपुर खीरी हिंसा के गवाहों पर हमला किया गया है। हमले का आरोप केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे अशीष मिश्रा के करीबियों पर लगाया गया है। मुख्य गवाह प्रबजोत सिंह और उनके छोटे भाई सर्वजीत सिंह पर तलवार से हमला किया गया है।

हिंसा के गवाह प्रबजोत सिंह छोटे भाई सर्वजीत सिंह के साथ एक कार्यक्रम में गए थे। रास्ते में ही दोनों के ऊपर तलवार से हमला कर दिया गया। इस हमले में सर्वजीत को गंभीर चोट आई हैं। तीन लोगों ने पीछे से हमला किया। बताया जा रहा है कि हमलावरों को पहले से उनके आने-जाने की जानकारी थी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

गवाह ने दिया पुलिस को बयान
पुलिस को दिए बयान में प्रभजोत ने बताया कि हमला केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी व उनके बेटे अशीष मिश्रा के करीबियों ने किया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। गवाहों पर हमले पर एसपी संजीव सुमन ने बताया कि ये हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। इसका केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे से कोई लेना-देना नहीं है।

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा का आरोप केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर है। आरोप है कि आशीष ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी। इसके भड़की हिंसा में आठ लोग मारे गए थे।