2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब प्रेमिका के प्यार में नहीं हो पाया सफल तो प्रेमी ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कम्प

प्यार में असफल होने पर एक युवक ने सर से सटा कर खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही वह लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा।

2 min read
Google source verification
Lover shot himself for love of girl

जब प्रेमिका के प्यार में नहीं हो पाया सफल तो प्रेमी ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कम्प

लखीमपुर-खीरी. प्यार में असफल होने पर एक युवक ने सर से सटा कर खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही वह लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आस-पड़ोसियों का जमाबाड़ा लग गया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आई, जहां इलाज जारी है।

ये है पूरा मामला

थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम धर्माखेड़ा निवासी अंकित गुप्ता पुत्र श्यामू गुप्ता का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग में असफल होने पर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था। यह जानकारी ग्रामीणों के द्वारा घटनास्थल पर दी जा रही थी। अंकित ने शनिवार को सुबह 11:30 बजे के करीब नाजायज 315 बोर तमंचे से अपने सर में सटाकर गोली दाग दी। गोली लगते ही युवक वहीं पर गिरकर तड़पने लगा और लहूलुहान हो गया। गोली की आवाज सुनते ही अगल-बगल के लोग दौड़कर देखने के लिए आ गए। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने फौरन मैगलगंज थाना और अंकित के परिवार वालों को दी। जिस पर मैगलगंज पुलिस और अंकित के परिवार वाले उसे उठाकर जिला अस्पताल लखीमपुर ले गए। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

लड़की के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

डॉक्टरों ने बताया कि अंकित की हालत खतरे से बाहर है। गोली माथे पर सटाकर दागी गई थी, लेकिन गोली देखते ही ऊपर की तरफ सर को चीरती हुई निकल गई है। सर के अंदर गोली का प्रवेश नहीं हुआ है। इसीलिए युवक खतरे से बाहर है। आज ही छुट्टी कर दी जाएगी। इधर मैगलगंज थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि युवक का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर युवक के द्वारा 315 बोर नाजायज तमंचे से माथे पर सटाकर गोली दागी गई, लेकिन गोली थोड़ा ऊपर होने के कारण सर को चीरती हुई निकल गई। हड्डी नहीं टूटी इसलिए युवक खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि मौके से एक 315 बोर तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

Story Loader