
डिजिटल हुई नगर पालिका, ऑनलाइन जमा होगा टैक्स
लखीमपुर खीरी. अब शहर की नगर पालिका डिजिटल हो गई है। अब लोगों का कितना टैक्स बकाया है। यह जाने के लिए नगर पालिका के चक्कर नहीं लगाने होंगे। लोग घर बैठे मोबाइल से अपना जलकर और ग्रह कर जानकर जमा कर सकेंगे। इतना ही नहीं लोग घर बैठे ही अपने टैक्स संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। शहर में लगभग 28 हजार कर दाता है। लेकिन तमाम लोग टैक्स जमा नहीं कर पाते हैं। स्टाफ की कमी से जूझ नगर पालिका में नियमित टैक्स की वसूली नहीं हो पाती है। तमाम लोग यह भी नहीं जानते हैं। कि उनके ऊपर कितना टैक्स बकाया है। साल में एक दो बार ही कर्मचारी टैक्स वसूली के लिए आते हैं। तो तमाम लोग जमा करते हैं। तो कही कोई घर पर नही मिलता। इसके बाद उन्हें टैक्स की जानकारी नहीं हो पाती है। ऐसा भी होता है। कि जब लोग टैक्स जमा करने के लिए आते हैं। तो नगर पालिका में कर्मचारी नहीं होता है। इन सभी दिक्कतों को देखते हुए नगर पालिका ने इसके लिए वेबसाइट बनाई है। लोग नगर पालिका से वेबसाइट पता करके उसे लॉगइन कर सकते हैं। इसके बाद जैसे ही वेबसाइट खोल कर अपना नाम और मोबाइल नंबर डालेंगे रजिस्टर हो जायेगा। इसके बाद संबंधित खातेदार का पेज खुल जाएगा। इसमें संबंधित का पूरा डाटा दिखाई देगा। इसके बाद टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। जैसे ही कैश जमा होगा खातेदार के मोबाइल पर रुपए जमा होने की मैसेज आ जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अभियंता अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी खाते ऑनलाइन कर दिए गए हैं। शहर में लगभग 28 हजार खातेदार है। जिससे इनकी शुरुआत कर दी जाएगी।
मैनुअल सेवा भी रहेगी चालू
वहीं अखिलेश त्रिपाठी ने यह भी बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को टैक्स जमा करने में दिक्कत ना हो समय निकालकर नगरपालिका में ना आना पड़े तमाम ऐसे लोग होते हैं। जिनके पास समय का अभाव होता है। वे लोग अपने ऑफिस के काम में व्यस्त या घर के काम मे व्यस्त रहते हैं। उनके लिये ऑनलाइन बेहतर साबित होगा। इतना ही नही जो लोग मोबाइल से टैक्स नहीं जमा कर सकते हैं। उनके लिए मैनुअल सेवा जारी रहेगी। वे लोग नगर पालिका के काउंटर पर आकर भी तक जमा कर सकते हैं।
Published on:
05 Dec 2018 07:46 am

बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
