1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव- ये प्रत्याशी लहरा सकता है भाजपा का परचम

वैसे तो जिले में चार नगर पालिकाये लखीमपुर,पलिया,गोला और मोहम्मदी, जबकि 6 नगर पंचायत ओयल, खीरी, सिंगाही भदौड़ा, धौरहरा, मैलानी, बरबर है।

2 min read
Google source verification
Kunta Agarwal

Kunta Agarwal

लखीमपुर-खीरी. वैसे तो जिले में चार नगर पालिकाये लखीमपुर,पलिया,गोला और मोहम्मदी, जबकि 6 नगर पंचायत ओयल, खीरी, सिंगाही भदौड़ा, धौरहरा, मैलानी, बरबर है। इनमें से सभी नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के लगभग 2 से 3 दर्जन से अधिक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। अब पार्टी हाई कमान ही टिकट को लेकर जल्द ही कोई निर्णय लेगा। फिलहाल सभी पार्टियों के लिये निकाय चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिये पार्टी भी टिकट देने में काफी विचार-विमर्श कर रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार को चुनाव आयोग अधिसूचना भी जारी कर देगा। जिसके बाद निकाय चुनाव भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने उभरेगा।

अगर हम बात करें पलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट की, तो आज तक यहाँ की सीट कभी भी भाजपा के पाले में नहीं गई है, लेकिन शायद इस बार पलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का परचम लहरा सकता है। पलिया से भाजपा से इस वक्त के सबसे मजबूत प्रत्याशियों पर एक नजर डालें तो मजबूत दावेदार के रूप में विगत 25 वर्षों से पार्टी में सक्रिय रुप से भागीदारी करने वाली कुन्ता अग्रवाल का नाम उभरकर सामने आता है। कुन्ता अग्रवाल का एक लम्बा राजनीतिक सफर रहा है। नगर के लोगों में उनकी स्वच्छ छवि ही उनके लिए सबसे बड़ी जीत की वजह बनेगी। गरीबों-मजलूमों का हमेशा साथ देने वाली महिला के रुप में उन्होंने राजनीतिक में अपना-अलग मुकाम हासिल किया है।

विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी उन्होंने विभिन्न दायित्व निभाते हुए हमेशा समाज के गरीब व शोषित लोगों की मदद की है। दूसरा कि पलिया नगर में सभी जातियों का उन्हें समर्थन प्राप्त है, चाहे वह अग्रवाल समाज हो, वैश्य समाज हो, पिछड़ा वर्ग हो यहां तक कि मुस्लिम समाज भी उनके साथ खड़ा दिखाई देता है। भाजपा प्रत्याशियों जो पहले अध्यक्ष पद का चुनाव पलिया से लड़ चुके हैं। एक नजर डालें तो कभी भी विजय नहीं प्राप्त कर पाए, चाहे वह एडवोकेट केबी गुप्ता हो या पदमा मिश्रा पत्नी कृष्णकान्त मिश्रा या फिर अनूप मिश्रा रहे हो। हमेशा से ही बीजेपी प्रत्याशी को यहां हार का मुंह देखना पड़ा है। एक और बात जो महत्वपूर्ण है वह यह है कि यहां पर या तो वैश्य समाज का या फिर मुस्लिम समाज का ही चेयरमैन हमेशा रहा है।

इन सब समीकरणों को देखते हुए भाजपा को एक स्वच्छ छवि का चेहरा चुनाव में उतारना होगा, तभी वह पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष पलिया पद पर कब्जा जमा पाएगी। वैसे तो भाजपा से पलिया नगर अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। जिसमें मुख्य रुप से कुन्ता अग्रवाल व केबी गुप्ता का नाम है। इसके अतिरिक्त श्यामा आनंद, दीपक तलवार, राजीव शुक्ला, आरडी राय, अमित महाजन, रवि गुप्ता, आलोक मिश्रा, उदयवीर सिंह, सीताराम राठौर सहित अन्य नाम शामिल है। 14 प्रत्याशियों में कुन्ता अग्रवाल ही केवल महिला प्रत्याशी हैं। जानकारों की मानें तो यदि कुन्ता अग्रवाल को भाजपा अपना प्रत्याशी बनाती है तो विपक्षी पार्टियों के लिए उनके सामने किसी प्रत्याशी को उतारना बेहद टेढ़ी खीर साबित होगा।

Story Loader