2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं को प्रशासन उपलब्ध करायेगा सेनेटरी नैपकिन

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न प्रदेशों एवं जिलों से आए प्रवासी कामगार महिलाओं को आशा बहनों के माध्यम से डोर-टू-डोर निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने का निर्णय किया है

less than 1 minute read
Google source verification
महिलाओं को प्रशासन उपलब्ध करायेगा सेनेटरी नैपकिन

महिलाओं को प्रशासन उपलब्ध करायेगा सेनेटरी नैपकिन

लखीमपुर खीरी. जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न प्रदेशों एवं जिलों से आए प्रवासी कामगार महिलाओं को आशा बहनों के माध्यम से डोर-टू-डोर निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने का निर्णय किया है। बता दें कि जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल के साथ बैठक कर जिले में आए सभी प्रवासी कामगार महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने पर रणनीति तय की। तय रणनीति के मुताबिक, जिले से सभी चिकित्सा अधीक्षकों को आशा बहनों के माध्यम से डोर-टू-डोर सेनेटरी नैपकिन वितरण हेतु उपलब्ध करा दी गई और वितरण के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने सभी सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों के अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए है।

ये भी पढ़ें: एक मशीन से चार मरीजों की हो सकेगी जांच, ट्रूनट मशीन तुरंत देगी संक्रमण की जानकारी

ये भी पढ़ें: निजी स्कूलों ने फीस बढ़ाने के मामले में हाईकोर्ट में दी अर्जी, कहा समझें हमारी परेशानी, शिक्षकों को देनी है बढ़ी हुई सैलरी

Story Loader