5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाघों की सुरक्षा के लिए दुधवा में शुरू होगी स्मार्ट पेट्रोलिंग

जीपीएस सिस्टम के जरिए यह बताएं चल सकेगा कि कौन सी टीम कहां पर है...

2 min read
Google source verification
Smart patrolling in Dudhwa National Park Lakhimpur Kheri UP news

बाघों की सुरक्षा के लिए दुधवा में शुरू होगी स्मार्ट पेट्रोलिंग

लखीमपुर खीरी. अब दुधवा नेशनल पार्क ने वन्यजीवों की सुरक्षा और वन संपदाओ को नुकसान पहुचाने वालो पर नजर रखने के लिये स्मार्ट पेट्रोलिंग की शुरुआत कर रही है। इसमें पेट्रोलिंग टीम के पास जीपीएस सिस्टम से लैस स्क्रीन टच स्मार्टफोन होंगे। जो स्ट्राइप्स सॉफ्टवेयर से जुड़े होंगे। इस सिस्टम के जरिये यह भी पता चल सकेगा कि जंगल में पेट्रोलिंग कर रही टीम ने किस रास्ते से किन किन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की है।

जीपीएस सिस्टम से होंगे ट्रेस

इतना ही नहीं जीपीएस सिस्टम के जरिए यह बताएं चल सकेगा कि कौन सी टीम कहां पर है। किस जगह पर कितनी देर तक रुकी। पेट्रोलिंग रूट का पूरा नक्शा कंप्यूटर पर दिखा जा सकेगा। दुधवा टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर रमेश कुमार पांडे ने बताया कि पेट्रोलिंग को प्रभावित बनाने के लिए स्मार्ट पेट्रोलिंग की व्यवस्था शुरू की गई है। स्मार्ट पेट्रोलिंग दुधवा नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुर रेंज से शुरू की गई है। जल्द ही यह व्यवस्था दुधवा नेशनल पार्क के साथ किशनपुर सेंचुरी, कर्तनियाघाट के साथ पूरे दुधवा टाइगर रिजर्व एरिया और बफर जोन में भी लागू की जाएगी।

तुरंत दी जाएगी सहायता

स्मार्ट पेट्रोलिंग के जरिए जंगल में पेट्रोलिंग करने वाली टीमों पर नजर रखी जा सकेगी। एम स्ट्राइप्स सॉफ्टवेयर के जरिए पेट्रोलिंग के दौरान सूचनाओं का आदान प्रदान भी हो सकेगा। किस जगह पर टीम के फंस जाने पर टीम को तत्काल सहायता भी प्रदान की जा सकेगी। स्मार्ट पेट्रोलिंग बाघों और दूसरे वन्य जीवों की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य वन अपराध रोकने में भी प्रभावी साबित को भी रोकने में कारगर साबित होगा। दुधवा टाइगर रिजर्व और बफर जॉन के उप निदेशक डॉक्टर अनिल पटेल ने बताया कि दुधवा नेशनल पार्क किशनपुर सेंचुरी और कर्तनियाघाट की तरह बफर जोन की मैलानी रेंज में भी स्मार्ट पेट्रोलिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बफर जोन के जंगल शिकार और अन्य अपराधों के लिहाज से काफी संवेदनशील है।