29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खीरी जिले को मिले दो नए थाने

खीरी जिले को अब दो नये थाने मिल गए हैं।

2 min read
Google source verification
lucknow

खीरी जिले को मिले दो नए थाने

लखीमपुर खीरी. खीरी जिले को अब दो नये थाने मिल गए हैं। यह थाने पलिया और निघासन विधानसभा में बनेंगे जिसमें पलिया में मॉडर्न महिला थाना बनाया जाएगा और निघासन में पड़वा चौकी थाने में तब्दील की जाएगी। दोनों थाने ने जल्द ही शुरु होंगे। शासन से आदेश आते ही यहां स्टाफ उपलब्ध कर दिया जायेगा। पलिया में मॉडर्न महिला थाना और निघासन में एक नया थाना बनाए जाने के लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया था। एसपी ने दोनों थानों का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने दोनों थानों बनाए जाने को लेकर हरी झंडी दिखा दी है। अब जल्द ही दोनो थाने शुरू हो जाएंगे। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि पलिया के फायर स्टेशन में पर्याप्त जगह है। आदेश आते ही यही मॉर्डन महिला थाने का काम शुरू किया जाएगा। वही निघासन में पड़वा चौकी को ही थाने में तब्दील किया जायेगा। यहां चौकी अपनी बिल्डिंग में है। इस लिये इसी बिल्डिंग में नए थाना शुरू किया जाएगा।


दोनों थाने जुड़ेंगे मॉडर्न महिला थाने से
अभी खीरी जिले में एक ही महिला थाना है। पलिया में मॉडर्न महिला थाना बनते ही खीरी जिले को दो भागों में बांट दिया जाएगा। पलिया के मॉडल महिला थाने को पलिया और निघासन सर्किल के सभी थाने मिलेंगे। साथ ही गोला सर्किल के मैलानी और भीरा थाने मिलेंगे। जिले के बाकी थाने लखीमपुर महिला थाने के पास रहेंगे।
जिले में बढ़ जाएगा एएसपी का पद। खीरी जिले में अभी तक 23 थाने है। दो थाने जिले में और मिल गए हैं। अब यहां 25 थाने हो गए हैं। नियमानुसार जिस जिले में 24 से ज्यादा थाने होते हैं। वहां दो एएसपी तैनात होते हैं। खीरी जिले को जैसे ही दो थाने मिले। वैसे ही यहां एएसपी का पद बढ़ गया। खीरी में अब तक सिर्फ एक ही एएसपी पद था। लेकिन दोनों ने थाने जैसे ही शुरु होंगे। वैसे ही दूसरे एएसपी की पोस्टिंग कर दी जाएगी।


तीन थानों के प्रस्ताव शासन में पेंडिंग
खीरी जिले में शासन को प्रस्ताव भेजा था। कि जिले की शारदानगर, खमरिया और उचौलिया चौकी को भी थाना बना दिया जाए। यह प्रस्ताव अभी शासन में पेंडिंग पड़ा है। अगर शासन द्वारा खीरी पुलिस का यह प्रस्ताव पास हो जाता है। तो जिले को तीन और नए थाने मिल जाएंगे। अगर ऐसा होता है। तो जिले में एक सर्किल भी और बढ़ जाएगा। वही एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि पड़वा चौकी को थाना बनाया जाने और पलिया में मॉडर्न महिला थाना बनाए जाने का शासन आदेश जारी हो चुका है। यहां स्टाफ तैनाती करने का आदेश नहीं आया है। जैसे स्टाफ तैनाती का आदेश आएगा। वैसे ही दोनों थानों शुरू हो जाएंगे।

Story Loader