3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lakhimpur News: लखीमपुर में ड्यूटी पर सोते रहे पुलिसकर्मी, लॉकअप खोलकर भाग निकला वारंटी फिर…

Lakhimpur News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में पुलिस के लॉकअप से वारंटी भाग गया। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात सिपाही सो रहा था। वारंटी भागने की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सर्च अभियान चलाया गया।

2 min read
Google source verification
Warranty Ran Away lockup, Policemen sleeping on duty in Lakhimpur

Lakhimpur News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में पुलिस के लॉकअप से वारंटी भाग गया। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात सिपाही सो रहा था। वारंटी भागने की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सर्च अभियान चलाया गया। दरअसल, ओयल चौकी का लॉकअप खोलकर एक वारंटी भाग निकला। ड्यूटी में लगी पुलिस सो रही थी। हालांकि पुलिस ने अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया था। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच सीओ सिटी संदीप सिंह को सौंपी गई है।

लखीमपुर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया "खीरी थाना क्षेत्र के गांव बनिका निवासी सालिक राम का कोर्ट से एक वारंट आया था। गुरुवार की शाम ओयल पुलिस उसे पकड़ कर लाई और लॉकअप में बंद कर दिया। चौकी इंचार्ज ने इसकी सूचना अधिकारियों को नहीं दी और न ही वारंटी को दाखिल करवाया।

यह भी पढ़ें: 28 मई से 1 जून तक यूपी में धुंआधार बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग की चेतावनी

ओयल पुलिस उसको थाने भी लेकर नहीं गई। रात में सिपाही सत्येंद्र सिंह की ड्यूटी थी। रात में सिपाही की आंख लग गई और वह सो गया। तभी वारंटी सालिक राम भाग गया। वारंटी के भाग जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।"

रातभर छापेमारी के बाद पुलिस ने सुबह उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी जब एसपी गणेश प्रसाद साहा को हुई तो उन्होंने मामले में संज्ञान लिया। एसपी ने सीओ सिटी संदीप सिंह को मामले की जांच सौंपी है। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई होगी। उधर चौकी इंचार्ज ओयल ओम प्रकाश सरोज ने बताया "वारंटी को पकड़ कर लाया गया था। समय के अभाव में वह दाखिल नहीं हो पाया था। रात को वह चौकी से भाग गया था। लेकिन कुछ देर बाद ही उसको पकड़ लिया गया था। रात अधिक हो जाने के कारण उसकी आंख लग गई थी।"

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, आंधी-तूफान के साथ इस दिन यूपी में होगी मानसून की एंट्री

Story Loader