30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 साल का हुआ फेसबुक, देखिए मार्क जकरबर्ग के हार्वर्ड हॉस्टल से लेकर ओबाम से खास मुलाकात की तस्वीरें

आज से ठीक 15 साल पहले 4 फरवरी 2004 को दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्किंग प्लेटफाॅर्म मिला था। इसी दिन मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक को लाॅन्च किया था। बीते 15 साल में मार्क जकरबर्ग को इसी फेसबुक ने दुनिया का पांचवां सबसे अमीर शख्स बना दिया है। लेकिन गत कुछ सालों में जकरबर्ग के लिए राह आसान नहीं रही। हाल ही में डेटा लीक विवाद ने जकरबर्ग के लिए कर्इ बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अाइए देखते हुए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।

3 min read
Google source verification
Mark Zuckerberg

नर्इ दिल्ली। आज से ठीक 15 साल पहले 4 फरवरी 2004 को दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्किंग प्लेटफाॅर्म मिला था। इसी दिन मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक को लाॅन्च किया था। बीते 15 साल में मार्क जकरबर्ग को इसी फेसबुक ने दुनिया का पांचवां सबसे अमीर शख्स बना दिया है। लेकिन गत कुछ सालों में जकरबर्ग के लिए राह आसान नहीं रही। हाल ही में डेटा लीक विवाद ने जकरबर्ग के लिए कर्इ बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अाइए देखते हुए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।

Mark Zuckerberg

जकरबर्ग ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ार्इ की है। कोडिंग में बचपर से इंटरेस्ट लेने वाले जकरबर्ग अपने काॅलज के कुछ दोस्तों के साथ ही फेसबुक की शुरुआत की थी।

Mark Zuckerberg

आज के दौर में फेसबुक का जो चेहरा आपको नजर आता है वो अपने लाॅन्च के दिनों से काफी बदल गया है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आखिर फेसबुक अपने लाॅन्च के समय कैसा दिखता था।

Mark Zuckerberg

लाॅन्च के एक माह के अंदर ही हार्वर्ड के आधे से अधिक विद्यार्थियों ने फेसबुक पर अपना अकाउंट बना लिया था। साल 2004 में ही जकरबर्ग ने अपने बिजनेस को संभालने के लिए काॅलेज छोड़ दिया था।

Mark Zuckerberg

कैलिफोर्निया के पाॅलो अल्टो में एक छोटे से आॅफिस में फेसबुक की शुरुआत हुर्इ थी। मर्इ 2005 तक फेसबुक को करीब 100 करोड़ रुपए की फंडिंग मिल गर्इ थी। न्यू याॅर्क टाइम्स सबसे पहली बार जकरबर्ग पर खास स्टोरी की थी। आज दुनिया के हर कोने में मीडिया प्रमुखता से जकरबर्ग अौर फेसबुक की स्टोरी करता है।

Mark Zuckerberg

फेसबुक के बढ़ने के साथ ही जकरबर्ग की संपत्ति भी उसी रफ्तार से बढ़ती गर्इ। साल 2008 में जकरबर्ग को फोर्ब्स के अरबपतियों की सूची में पहली बार स्थान मिला था। उस समय उनकी कुल संपत्ति करीब 1.5 अरब डाॅलर थी। 1125 अरबपतियों की लिस्ट में जकरबर्ग सबसे युवा अरबपति थे।

Mark Zuckerberg

उसी साल फेसबुक ने उस कानूनी केस को जीत लिया जिसमें उनपर आरोप लगाया था कि फेसबुक का अाइडिया जकरबर्ग ने किसी आैर से चुराया है।

Mark Zuckerberg

साल 2012 फेसबुके लिए कए आैर बड़ा साल साबित हुआ क्योंकि इसी साल फेसबुक को न्यू याॅर्क स्टाॅक एक्सचेंज में लिस्ट किया गया था। उस समय फेसबुक तकनीक के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा IPO लिस्टिंग था।