
Mukesh Ambani 9th person in Forbes The Real Time Billionaires List
नई दिल्ली।फोर्ब्स की द रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट ( Forbes The Real Time Billionaires List ) के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ( Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani ) विश्व के 9वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। इस साल की शुरुआत में जारी फोर्ब्स के 2019 के सबसे धनी लोगों की सूची में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश 13वें स्थान पर थे। उनकी प्रगति का श्रेय आरआईएल ( RIL ) को दिया जा सकता है, जो 10 लाख करोड़ रुपए की बाजार पूंजी को पार कर गुरुवार को ऐसा करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।
अमेजन के संस्थापक टॉप पर
फोर्ब्स द रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, आरआईएल के चेयरमैन का रियल टाइम नेट वर्थ गुरुवार को 6080 करोड़ डॉलर था। सूची में सबसे ऊपर अमेजॉन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस हैं, जिनकी गुरुवार को रियल टाइम नेट वर्थ 11300 करोड़ डॉलर रहा। लैरी पेज 4.20 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ 10वें और ब्रिन 4.10 लाख करोड़ रुपए के साथ 11वें नंबर पर हैं। पिछले सात महीनों के दौरान मुकेश अंबानी की नेटवर्थ लगभग 77,000 करोड़ रुपए बढ़ी है।
गिरावट की ओर आरआईएल का शेयर
जहां आज शेयर बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 1558 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। जबकि कंपनी का शेयर आज 1582 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अगर आज के मार्केट कैप की बात करें तो 9,87,640.97 करोड़ रुपए रह गया है। आपको बता दें कि गुरुवार को कंपनी का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया था। ऐसा करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की पहली कंपनी बन गई थी।
Updated on:
29 Nov 2019 04:02 pm
Published on:
29 Nov 2019 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
