नर्इ दिल्ली। आस्ट्रेलिया अब रिन्युएबल एनर्जी के लिए नया बैटलग्राउंड बनता जा रहा है आैर इसके लिए कर्इ अच्छे कारण हैं। सबसे चौकने बात तो ये है कि पहले इस क्षेत्र में एलन मस्क की टेस्ला का वर्चस्व था लेकिन अब इसमें एक दूसरा नाम भी अब जुड़ चुका है। दरअसल भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक आैर अरबपति संजीव गुप्ता भी इस फील्ड में कूद पड़े हैं। पिछले साल ही एलन मस्क ने दुनिया की सबसे बड़ी लिथियम अायन बैटरी को हाॅर्न्सडेल पावर रिजर्व में बनाया था। ये बैटरी 100MW/129MWh क्षमता की थी। ये अब तक दुनिया की सबसे बड़ी लिथियम आयन बैटरी है। जब ये बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो जाती है तो कम से कम 30,000 घरों के लिए पर्याप्त उर्जा उपलब्ध कराती है। इस बैटरी को करीक 1 हेक्टेयर जमीन पर बनाया गा है जो कि जेम्सटाउन के से 15 किलोमीटर दूर हाॅर्न्सडेल विंड फार्म मे हैं।