
1 नहीं बल्कि 3 लेडी के साथ रहा है माल्या का खास रिश्ता, बड़े फैसलों में भी है हाथ
नई दिल्ली। विजय माल्या बीते दो साल से लंदन में जा बैठा है। सरकार की लगातार कोशिशों के बाद अब जाकर यूके कोर्ट ने प्रत्यर्पण का आदेश दिया है। इससे माल्या को भारत भेजे जाने का रास्ता साफ हो गया है। विजय माल्या का शुरू से ही विवादों से गहरा नाता रहा है। कभी बिजनेस को लेकर तो,कभी अपनी पर्सनल लाइफ और लव अफेयर्स को लेकर। माल्या की लाइफ में लड़कियों की कमी नहीं रही है, लेकिन 3 लेडी ऐसी रही हैं जिनसे माल्या का खास रिश्ता रहा है। साथ ही माल्या के हर बड़े फैसलों में उनका हाथ भी रहा है।
पिंकी लालवानी
किंगफिशर एयरलाइंस में एयर होस्टेस रहीं पिंकी लालवानी के बारे में कहा जाता है कि लालवानी, माल्या के उन खास लोगों में से हैं जो माल्या के गुड टाइम्स में भी साथ रहीं और आज भी साथ हैं। साथ ही लालवानी के बारे में ये भी कहा जाता है कि माल्या के हर बड़े फैसलों में पिंकी का बड़ा रोल होता है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो पिंकी इन दिनों लंदन के हर्टफोर्डशायर स्थित लेडीवॉक वाले बंगले में माल्या के साथ ही रहती हैं। इतना ही नहीं पिंकी के बारे में ये भी कहा जाता है कि लंदन भागने के वक्त पिंकी लालवानी माल्या के साथ थीं। इतना ही नहीं पिंकी माल्या की लाइफ में एक और सीक्रेट लेडी है।
समीरा तैयबजी
माल्या की लाइफ में समीरा बेहद खास स्थान रहा है। समीरा माल्या की पहली वाइफ हैं। समीरा का स्थान माल्या की लाइफ में इसलिए भी खास रहा है, क्योंकि समीरा ने माल्या से उस समय शादी की जब माल्या बिजनेस की दुनिया में अपनी खुद की पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टीक पाई कुछ समय बाद माल्या और समीरा का तलाक हो गया। साल 1986 में माल्या और समीरा की मुलाकात हुई थी। समीरा तैयबजी उस समय एयर इंडिया में एयरहोस्टेस थीं। दिलचस्प बात यह है कि जिस सिद्धार्थ माल्या को विजय माल्या का वारिस बताया जाता है, उनकी मां समीरा तैयबजी हैं।
पड़ोसी रेखा से की शादी
समीरा से तलाक लेने के बाद माल्या ने दूसरी शादी अपनी पड़ोसी रेखा से की थी। माल्या के हर अहम फैसले में रेखा का भी अहम रोल रहा है। माल्या के साथ-साथ रेखा की भी ये दूसरी शादी थी। रेखा की पहली शादी से उनके दो बच्चें थे। इन दोनों बच्चों को माल्या ने गोद ले लिया था। कहा जाता हैं कि रेखा ने शादी के लिए भी माल्या के सामने यही शर्त रखी थी।
Published on:
12 Dec 2018 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
