
WhatsApp Schedule Messages: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम करता रहता है। कभी प्राइवेसी से जुड़ा अपडेट, तो कभी चैटिंग को आसान बनाने वाला नया टूल। अब खबर है कि कंपनी एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिसका इंतजार कई लोग काफी समय से कर रहे थे-मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी को खास मौके पर ठीक समय पर मैसेज भेजना होता है। जैसे दोस्त का जन्मदिन हो और आप 12 बजे रात तक जागकर विश करने की सोच रहे हों। लेकिन हर बार ऐसा संभव नहीं होता। इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए कंपनी अब “Schedule Message” फीचर पर काम कर रही है।
लेटेस्ट जानकारी WABetaInfo की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, iOS के एक नए बीटा वर्जन में इस फीचर के संकेत मिले हैं। इसका मतलब साफ है कि आने वाले समय में यूजर्स को यह सुविधा मिल सकती है। रिपोर्ट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूजर पहले की तरह मैसेज टाइप करेंगे। लेकिन सेंड बटन दबाने के बजाय उन्हें समय और तारीख चुनने का विकल्प मिलेगा। समय सेट करते ही मैसेज शेड्यूल हो जाएगा और तय वक्त पर अपने आप सामने वाले के पास पहुंच जाएगा। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है। यानी अभी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही iOS यूजर्स को इसका फायदा मिल सकता है, और बाद में इसे दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी लाया जा सकता है।
सबसे खास बात यह है कि इसके लिए एक अलग “Scheduled Messages” सेक्शन भी मिलेगा। यहां यूजर उन सभी मैसेज की लिस्ट देख सकेंगे, जिन्हें उन्होंने पहले से शेड्यूल कर रखा है। जरूरत पड़े तो उन्हें एडिट या डिलीट भी किया जा सकेगा। इस फीचर का इस्तेमाल सिर्फ जन्मदिन या सालगिरह की शुभकामनाएं भेजने के लिए ही नहीं, बल्कि रिमाइंडर, जरूरी अपडेट या प्रोफेशनल मैसेज भेजने में भी किया जा सकेगा। खासतौर पर बिजनेस यूजर्स के लिए यह सुविधा काफी काम की साबित हो सकती है।
Updated on:
22 Feb 2026 08:31 pm
Published on:
22 Feb 2026 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
