21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाड़ी की RC खो गई है तो अब टेंशन खत्म! ये तरीका अपनाकर बिना RTO गए मिनटों में डाउनलोड करें आरसी

Parivahan RC Download: अगर गाड़ी की RC खो जाए या खराब हो जाए, तो VAHAN 4.0 पोर्टल से घर बैठे RC की डिजिटल कॉपी PDF में डाउनलोड की जा सकती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nikhil Parmar

Feb 21, 2026

Online RC download

Online RC download| Image Source: ChatGpt

RC Download Online: कई बार ऐसा होता है कि गाड़ी की RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) कहीं रखकर भूल जाते हैं, पानी लगने से खराब हो जाती है या फिर खो जाती है। इस परेशानी में लोगों को RTO ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। लंबी लाइन, आवेदन और उसके बाद इंतजार लोगों को परेशान कर देता था। इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। अब ऑनलाइन सिस्टम से ये काम आसानी से हो जाता है। अब RC की डिजिटल कॉपी घर बैठे डाउनलोड की जा सकती है। बस आपके पास गाड़ी के संबंधित जरूरी जानकारी होनी चाहिए। आइए जानते है, कैसे अपनी खोई RC वापस पाएं।

RC Lost Solution: किस सिस्टम से मिलती है डिजिटल RC?

देशभर के वाहनों का रिकॉर्ड एक केंद्रीकृत डेटाबेस में सुरक्षित रखा गया है, जिसे Ministry of Road Transport and Highways संचालित करता है। इसी के तहत VAHAN 4.0 पोर्टल काम करता है। VAHAN 4.0 पोर्टल पर वाहन मालिक अपनी गाड़ी की बेसिक डिटेल्स देख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर यहीं से RC की डिजिटल कॉपी भी प्राप्त की जा सकती है।

Duplicate RC Process: घर बैठे RC डाउनलोड करने का तरीका

  • मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउजर खोलें।
  • VAHAN 4.0 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • गाड़ी की जानकारी या RC से जुड़ा विकल्प चुनें।
  • अपना वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • चेसिस नंबर के अंतिम पांच अंक भरें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • OTP डालते ही वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा और RC की डिजिटल कॉपी स्क्रीन पर दिखेगी।
  • इसके बाद आप इसे PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज और डिजिटल RC का उपयोग

Vehicle Registration Certificate: RC डाउनलोड करने के लिए आपको गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर के अंतिम पांच अंक और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। सरकार के नियमों के अनुसार, DigiLocker या mParivahan में उपलब्ध दस्तावेज वैध माने जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस जांच के दौरान इन्हें स्वीकार किया जाता है।