21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेट बंद है? बस एक कोड डायल करें, बिना इंटरनेट भी हो जाएगा UPI पेमेंट, जानें यूपीआई का छिपा हुआ फीचर

how to use UPI without internet: इंटरनेट बंद हो तो भी *99# USSD कोड से बिना डेटा के UPI पेमेंट करें, जानें आसान स्टेप्स और जरूरी शर्तें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nikhil Parmar

Feb 21, 2026

UPI payments without internet

UPI payments without internet| Image Source: ChatGpt

UPI payments without internet: इस डिजिटल दौर में UPI पेमेंट करना हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सब्जी खरीदने से लेकर बिजली बिल और मोबाइल रिचार्ज तक, ज्यादातर भुगतान हम ऑनलाइन ही कर रहे हैं। Google Pay, Paytm, Phone Pay और BHIM जैसे ऐप्स ने ऑनलाइन पेमेंट ट्रांजैक्शन को आसान बना दिया है। लेकिन सोचिए तब क्या होगा? अगर अचानक इंटरनेट बंद हो जाए, कई बार फोन में नेटवर्क नहीं आता, डेटा खत्म हो जाता है या फिर हम ऐसे इलाके में होते हैं जहां इंटरनेट कमजोर होता है। ऐसे में कई बार हमारा जरूरी भुगतान अटक सकता है।

Offline UPI Payment: क्या है यह ऑफलाइन UPI सुविधा?

बहुत कम ही लोग जानते हैं कि बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट किया जा सकता है। यह सुविधा National Payments Corporation of India (NPCI) ने USSD आधारित सेवा के रूप में शुरू की थी। यह सेवा 2022 से देशभर में शुरू कर दी गई थी। खासतौर पर उन इलाकों के लिए उपयोगी है जहां इंटरनेट की समस्या ज्यादा बनी रहती है।

UPI Offline Transaction: कैसे काम करती है ये सुविधा?

यह सेवा *99# USSD कोड के जरिए काम करती है। इसमें इंटरनेट, मोबाइल डेटा या Wifi (वाई-फाई) की जरूरत नहीं पड़ती है। साधारण मोबाइल नेटवर्क (जिससे कॉल लगती है) के जरिए भी आप अपना पेमेंट किसी को भी आसानी से कर सकते है।

UPI payment steps: ऐसे करें बिना इंटरनेट UPI पेमेंट

  • अपने बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99# डायल करें।
  • स्क्रीन पर ‘Welcome to *99#’ लिखा आएगा। आगे बढ़ने के लिए OK दबाएं।
  • दिए गए विकल्पों में से ‘Send Money’ चुनें।
  • अब ‘Mobile Number’ का विकल्प चुनें।
  • जिस व्यक्ति को पैसे भेजने हैं, उसका मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर प्राप्तकर्ता का नाम दिखेगा, उसे कन्फर्म करें।
  • राशि दर्ज करें और अपना UPI PIN डालें। ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा।

Smartphone UPI Tips: जरूरी बातें जो जानना जरूरी है

  • आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
  • UPI PIN पहले से सेट होना चाहिए।
  • कुछ मामलों में आधार लिंक होना भी जरूरी हो सकता है।
  • इस सेवा पर सामान्य USSD शुल्क (करीब 50 पैसे प्रति ट्रांजैक्शन) लग सकता है।