
Benefits Of Betel Leaves Water प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Benefits Of Betel Leaves Water: अगर आप हर सुबह कुछ मिनट अपनी सेहत के लिए निकाल सकते हैं तो पान के पत्तों का पानी (Betel Leaves) आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न सिर्फ एक आयुर्वेदिक उपाय है बल्कि रोजमर्रा की कई स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं कि रोजाना सुबह खाली पेट पान के पत्तों का पानी पीने से आपको क्या-क्या लाभ हो सकते हैं। (Betel Leaf Water Benefits)
पान के पत्तों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर गुण पेट की समस्याओं से राहत दिलाते हैं। अगर आप रोज सुबह पान के पत्तों का पानी पीते हैं तो गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह पानी पाचन क्रिया को तेज करता है और खाने को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करता है।
पान के पत्ते शरीर से विषैले तत्व (Toxins) निकालने में मदद करते हैं। जब आप इसे सुबह खाली पेट पीते हैं तो यह लिवर और किडनी की सफाई करता है। इससे त्वचा भी साफ दिखने लगती है और चेहरे पर चमक आ जाती है। यह एक तरह से नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक का काम करता है।
पान के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक होते हैं। रोजाना इसका पानी पीने से सांसों की बदबू कम होती है, मसूड़ों की सेहत सुधरती है और दांत भी मजबूत रहते हैं। कई बार यह पानी गले के इंफेक्शन से भी बचाव करता है।
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो पान के पत्तों का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है। साथ ही यह भूख को भी कंट्रोल करता है।
पान के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।
इसे बनाना बेहद आसान हैं। इसके लिए सबसे पहले आप 2-3 ताजे पान के पत्ते लेकर उसे साफ पानी में भिगो दें। इतना करने के बाद सुबह उठकर इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें। आप चाहें तो इसे हल्का गुनगुना भी पी सकते हैं।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Published on:
09 Jun 2025 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
