2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कूल और स्टाइलिश दिखने के लिए आउटफिट से मैच कर कैरी करें बैग्स

- मार्केट में बैग्स की लाखों वैराइटीज मौजूद, लेकिन ये जानना जरूरी कि कब, किसे यूज करें

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Jun 12, 2023

woman bags

,

लड़कियों और महिलाओं के हाथ में हैंडबैग न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सभी महिलाएं फैशन के अनुरूप एक बैग अपने साथ जरूर कैरी करना चाहती हैं, ताकि वो कहीं भी बाहर जाते समय अपने जरूरी सामान को कैरी कर सकें, लेकिन कई बार वे मौके या ड्रेस के मुताबिक बैग कैरी नहीं करतीं, जिससे उनकी पर्सनालिटी उभर कर नहीं आती। आज हम आपको बता रहे हैं कि किन मौकों पर कौन-सा बैग कैरी करें।

स्लिंग बैग
हर ओकेशन, हर काम और हर उम्र की लड़कियों को लुभाने वाले इस बैग का नाम है स्लिंग बैग। चूंकि इसे आपको हर वक्त इसे पकडऩे की जरूरत नहीं होती और एक लड़की की दिनभर की जरूरत का सामान यह आराम से कैरी करता है, इसे यूनिवर्सल बैग कह सकते हैं। टीन एज हो या ऑफिस गोइंग महिलाएं, कॉलेज का सामान हो या किसी समुद्र किनारे की सैर करनी हो। हर जगह, हर पर्पज के लिए यह एक बढिय़ा चॉइस है।

टोट बैग
लेटेस्ट ट्रेंड की बात करें, तो ब्राइट और स्टाइलिश टोट बैग इन दिनों फैशन में है। टोट बैग्स आज न केवल फैशन स्टेटमेंट बन गए हैं, बल्कि इन्हें काफी सुविधाजनक और ट्रेंडी भी माना जा रहा है। यह एक ऐसा बैग है जिसकी खासियत है उसकी स्पेस। टिफिन से लेकर वाटर बॉटल, नोटबुक, पर्सनल टचअप यहां तक कि छोटी-मोटी शॉपिंग का भी सारा सामान इसके अंदर समा जाता है। इसे आप ऑफिस या शॉपिंग के लिए जब भी आपको ज्यादा स्पेस चाहिए, ले जा सकती हैं।

क्लच
किसी भी फंक्शन में आपको ज्यादा सामान ले जाने की जरूरत नहीं होती और फंक्शन में एन्जॉय करने के लिए बड़े बैग कारगर नहीं होते। इसी जरूरत का ध्यान रखते हुए बनाए गए है क्लच। ये आपके पार्टी वियर ड्रेस के साथ बहुत अच्छे लगेंगे। इन्हें रात के फंग्शन में ही कैरी किया जाता है।

बैकपैक पर्स
बै कपैक के डिजाइन, फंक्शंस और किसी हैंडबैग के साइज को मिलाकर बना है बैकपैक पर्स। स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए यह पर्स बहुत ही बेहतरीन चॉइस है। यह न ज्यादा बड़ा होता है और ना छोटा। यह बैग स्पेस और ट्रेंड दोनों ही मामलो में गुड टू गो है। कुछ लोग इसे अपने ऑफिस में सिग्नेचर पर्स की तरह भी यूज करते हैं।

वेस्ट बैग
जरूरत की सारी चीजें संभाल कर भी रखनी है और बेफिक्र होकर घूमने की आजादी भी चाहिए तो पेश है वेस्ट बैग, जो बेल्ट की तरह आपकी कमर से चिपके रहते है। वीकेंड एन्जॉय करने निकले लोगों की यह पहली पसंद होते हैं।


वॉलेट
आजकल लड़कियां भी वॉलेज रखना पसंद कर रही हैं। छोटे-छोटे लेडीज वॉलेट मोबाइल की तरह जींस में फिट हो जाते हैं। इन्हेें स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियां खूब पसंद करती है। इसे आप नोट, काड्र्स और सिक्कों को संभाल कर रखने के लिए कैरी कर सकते हैं।

पोटली
शादी और फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल लुक के साथ कौन-सा हैंडबैग कैरी करना है, इस सवाल का सही जवाब है पोटली। रानी - महारानियों के जमाने से लेकर सेलिब्रिटी की शादियों तक एथिनिक आउटफिट के साथ सबसे ज्यादा यही अच्छे लगते हैं। इसमें की गई तरह- तरह की कारीगरी जैसे, मिरर वर्क और एंब्रॉयडरी का काम उसे शादियों के लिए सही मैच बनाता है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य