14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anti-Valentine Week 2026: वैलेंटाइन खत्म, अब शुरू होगा असली मजा! जानिए स्लैप डे से ब्रेकअप डे तक की पूरी लिस्ट

Anti-Valentine Week 2026: एंटी-वैलेंटाइन वीक कोई नेगेटिव चीज नहीं है। यह हफ्ता हमें सिखाता है कि अगर प्यार में दिल टूटा है या आप अकेले हैं, तो भी लाइफ को हंसी-मजाक और कॉन्फिडेंस के साथ जिया जा सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Feb 14, 2026

Anti-Valentine Week 2026

Anti-Valentine Week 2026: (source: gemini)

Anti-Valentine Week 2026: वैलेंटाइन डे पर कपल्स ने तो फूल और गिफ्ट्स एक्सचेंज कर लिए, लेकिन अब बारी है उनकी जो प्यार-मोहब्बत के ड्रामे से दूर रहना चाहते हैं। 15 फरवरी से एंटी-वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है। यह हफ्ता नफरत फैलाने के लिए नहीं, बल्कि पुरानी कड़वाहट को भूलकर चिल करने और खुद पर ध्यान देने के लिए मनाया जाता है।

Anti- Valentine Week Date-wise List (एंटी वैलेंटाइन वीक कैलेंडर 2026)

दिनतारीख 2026खास दिन
रविवार15 फरवरी 2026Slap Day
सोमवार16 फरवरी 2026Kick Day
मंगलवार17 फरवरी 2026Perfume Day
बुधवार18 फरवरी 2026Flirt Day
गुरुवार19 फरवरी 2026Confession Day
शुक्रवार20 फरवरी 2026Missing Day
शनिवार21 फरवरी 2026Breakup Day
Anti valentine week list calendar

15 फरवरी: स्लैप डे (Slap Day)
इसका दिन का मतलब किसी को जोर से थप्पड़ मारना नहीं है। इस दिन बुरी यादों और धोखेबाज लोगों को दिमाग से थप्पड़ मारकर बाहर निकालने का है। अपनी लाइफ से नेगेटिविटी को बाय-बाय बोले।

16 फरवरी: किक डे (Kick Day)
अपनी लाइफ से उन लोगों और खराब आदतों को किक मारें जिससे आपको परेशानी होती हैं। यह दिन खुद को ये समझाने के लिए है कि आपकी खुशी किसी और के हाथ में नहीं, बल्कि आपके अपने पैर में है।

17 फरवरी: परफ्यूम डे (Perfume Day)
अब खुद को थोड़ा पैम्पर करने का टाइम है। अच्छा परफ्यूम लगाएं, अच्छे कपड़े पहनें और खुद को फ्रेश रखें। यह दिन खुद से प्यार करने और कॉन्फिडेंस बढ़ाने का है।

18 फरवरी: फ्लर्ट डे (Flirt Day)
यह दिन उनके लिए है, जिनको सीरियस रिलेशनशिप नहीं चाहिए बस हल्की-फुल्की बातचीत और हंसी-मजाक चाहिए। नए लोगों से मिलें, बिना किसी टेंशन के बातें करें और लाइफ को एन्जॉय करें।

19 फरवरी: कन्फेशन डे (Confession Day)
अगर दिल में कोई बात दबी है, तो उसे बोल देने का यही बेस्ट मौका है। चाहे वो अपनी गलती मानना हो या किसी को अपनी पसंद बताना मन की बात कह देने से दिल हल्का हो जाता है। तो अच्छे से अपने पार्टनर से दिल की बात कन्फेस करें।

20 फरवरी: मिसिंग डे (Missing Day)
पुराना दोस्त हो या कोई खास हम सभी को किसी न किसी की याद आती है। इस दिन अपनी फीलिंग्स को नहीं छुपाएं। उन्हें याद करें और हो सके तो एक मैसेज कर के बता दें।

21 फरवरी: ब्रेकअप डे (Breakup Day)
एंटी-वैलेंटाइन डे इस हफ्ते का आखिरी और सबसे जरूरी दिन है। अगर कोई रिश्ता आपको सिर्फ दुख दे रहा है, तो उसे खत्म करके आगे बढ़ जाना ही समझदारी है। यह दिन नई शुरुआत और अपनी आजादी का जश्न मनाने का है।