Happy Guru Purnima 2025 Wishes: गुरु पूर्णिमा एक ऐसा खास दिन होता है जब हम उन सभी लोगों को याद करते हैं जिन्होंने हमारे जीवन को सही दिशा दी। हमारे गुरु सिर्फ पढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि वो होते हैं जो हमें जीने की कला सिखाते हैं, मुश्किलों में सहारा बनते हैं और हमेशा हमारी सोच को ऊंचा उठाने का काम करते हैं।चाहे वो स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर हों, जिंदगी में राह दिखाने वाले बड़े-बुजुर्ग हों या फिर हमारे माता-पिता ही क्यों न हों हर किसी ने किसी न किसी रूप में हमें बेहतर इंसान बनाने की कोशिश की है।