
Aaj Ka Rashifal Friday 23 May Ka Rashifal: आज का राशिफल शुक्रवार 23 मई 2025 (Photo Source: Patrika Design)
23 May Ka Rashifa 2025: दैनिक राशिफल शुक्रवार आपके लिए लाए हैं उज्जैन के मशहूर ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास। इस आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में आप जान सकते हैं किन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा, करियर में उन्नति मिलेगी और किन लोगों को पारिवारिक जीवन और अन्य मामलों में सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का राशिफल 23 मई 2025
आज का राशिफल मेष राशि 23 मई के अनुसार शुक्रवार को निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
आज का राशिफल वृषभ राशि 23 मई के अनुसार वृषभ राशि वाले शुक्रवार को घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि 23 मई के अनुसार शुक्रवार को मिथुन राशि वाले दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन सहन बदलने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नई गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
आज का राशिफल कर्क राशि 23 मई के अनुसार अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
सिंह आज का राशिफल 23 मई के अनुसार शुक्रवार का दिन आपके लिए उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
कन्या आज का राशिफल के अनुसार कन्या राशिवालों को सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम करने पर व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
23 मई 2025 का आज का तुला राशिफल संकेत कर रहा है कि शुक्रवार को तुला राशि वालों में क्रोध की अधिकता रहेगी। जबकि परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
ये भी पढ़ेंः
23 मई का वृश्चिक राशिफल संकेत कर रहा है कि शुक्रवार को वृश्चिक राशि वाले करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
दैनिक धनु राशिफल की भविष्यवाणी धनु राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण संकेत कर रही है। धनु राशि वाले शुक्रवार को व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।
दैनिक राशिफल मकर राशि के अनुसार मकर राशि वाले दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। 23 मई को आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी ।
कुंभ राशिफल आज का संकेत कर रहा है कि शुक्रवार को कंभ राशि वाले अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग करने में सफल होंगे। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
मीन राशिफल आज का संकेत कर रहा है कि शुक्रवार को पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
संबंधित विषय:
Updated on:
22 May 2025 05:08 pm
Published on:
22 May 2025 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
