लाइफस्टाइल

Healthy Diet for Women: हर महिला के डाइट में होनी चाहिए ये फूड्स, मोटापा और पीरियड की समस्याएं होंगी दूर

Healthy Diet for Women: महिलाओं को अक्सर पीरियड की दिक्कतों और बढ़ते वजन की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। यहां जानिए कुछ ऐसे आसान और फायदेमंद फूड्स के बारे में जो आपकी सेहत का ख्याल रखने में मदद कर सकते हैं और इन दोनों समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।

2 min read
May 21, 2025
Healthy Diet for Women PHOTO CREDIT-ANI NEWS

Healthy Diet for Women: हर महिला के लिए सही खाना-पीना बहुत जरूरी होता है। आजकल ज्यादातर महिलाएं मोटापा बढ़ने,पीरियड में दर्द, सूजन और थकान जैसी परेशानियों से गुजर रही हैं। सही खाने-पीने से ये सारी दिक्कतें काफी हद तक दूर हो सकती हैं। अगर आप भी अपनी सेहत सुधारना चाहती हैं और मोटापा या पीरियड की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इन कुछ जरूरी फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर सकती है। (Healthy Diet for Women)

ओट्स

ओट्स में बहुत सारा फाइबर होता है जो आपके पेट को ठीक रखता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही ओट्स खाने से पीरियड में होने वाली सूजन और दर्द में भी आराम मिलता है। आप इसे नाश्ते में दूध या दही के साथ ले सकती हैं।

हरी सब्जियां

पालक, मेथी, और सरसों जैसी हरी सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं। पीरियड के वक्त शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, जिससे कमजोरी महसूस होती है। ये सब्जियां आपकी कमजोरी दूर करती हैं और शरीर को ताकत देती हैं। इन्हें रोजाना खाने की कोशिश कर सकते है।

प्रोटीन वाले खाने

दाल, अंडा, पनीर, चिकन जैसे प्रोटीन वाले खाने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और मेटाबॉलिज्म सही चलता है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है और पीरियड के दर्द में भी आराम मिलता है। शरीर में होने वाली कई बीमारियों से दूर रहने के लिए आप अपने डाइट में प्रोटीन भरे खान पान का सेवन जरूर करें।

नट्स और बीज

बादाम, अखरोट, चिया और फ्लैक्स सीड्स में अच्छे फैट होते हैं जो हार्मोन को सही रखते हैं। पीरियड के दौरान मूड स्विंग और तनाव कम करने में ये बहुत मदद करते हैं। आप इन्हें छोटे-छोटे स्नैक्स की तरह खा सकती हैं।

दही और फर्मेंटेड फूड्स

दही और बाकी फर्मेंटेड चीजें आपके पेट को सही रखती हैं। पीरियड में अक्सर पेट में गैस या कब्ज की समस्या हो जाती है जो दही खाने से ठीक हो जाती है। इसके अलावा ये खाने वजन कम करने में भी मदद करते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read
View All

अगली खबर