
Christmas Home Decor
Christmas Home Decor: क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे खास त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया में बड़े जोश और खुशी के साथ मनाया जाता है। यह दिन यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है और इसे प्रेम, खुशी, दया और मेल-जोल का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं। घर या क्लब में पार्टियां करते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ खास पल बिताते हैं।
अगर आप भी इस बार अपने घर पर क्रिसमस पार्टी प्लान (Christmas Home Decor) कर रहे हैं तो इसे यादगार बनाने के लिए सही तैयारी करें। आइए जानते हैं, घर की सजावट से लेकर खाने-पीने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं।
घर को सजाने के लिए सबसे पहले क्रिसमस ट्री लगाना बहुत जरूरी होता हैं। यह पुरे घर की सजावट में चार चांद लगाने का काम करती हैं। आप इसे और खूबसूरत बनाने के लिए इस पर रंग-बिरंगी गेंदें, मोतियों और लाइट्स लगा सकती हैं। आप घर के हर कोने को लाल और हरे रंग के रिबन, गुब्बारे और मोमबत्तियों से सजाकर घर की रंगत बदल सकती है। आप घर को और खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो आप अपने पुरे घर के खिड़कियों और दरवाजों पर क्रिसमस माला भी लगा सकती हैं, जो घर की सुंदरता में चार चांद लगा देगा।
अगर आप इस बार घर में पार्टी दे रहे हैं तो घर में साउंड बॉक्स को अपने पार्टी का हिस्सा जरूर बनाएं। गाना के बिना कोई भी पार्टी फीका ही रहता है, इसलिए क्रिसमस पार्टी को और भी शानदार बनाने के लिए म्यूजिक बजाना न भूलें। खासकर क्रिसमस के गाना। घर में मौजूद साउंड सिस्टम को अच्छे से सेट करके पार्टी का आनंद और बढ़ा सकते हैं। पार्टी में डांस और गाना से आप अपने क्रिसमस पार्टी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार बना सकते हैं।
अपनी घर की पार्टी को और मजेदार बनाना चाहते हैं तो आप क्रिसमस थीम पर आधारित खेल जैसे गिफ्ट एक्सचेंज, सच या झूठ, ट्रूथ एंड डेयर, लूडो, कार्ड्स, पजल्स गेम खेलें। इससे आप और आपके गेस्ट एक दूसरे के साथ समय बिता पाएंगे। आपके बच्चों और परिवार दोनों के लिए म्यूजिकल चेयर्स का गेम भी काफी मजेदार रहेगा। इससे पार्टी में सभी को खूब मजा आएगा और हर किसी का मूड फ्रेश रहेगा।
क्रिसमस पार्टी का सबसे इम्पोर्टेन्ट पार्ट उसका स्वादिष्ट खाना होता है। क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए आप केक काट सकती हैं। इसके साथ जिंजरब्रेड कुकीज, चॉकलेट चिप कुकीज और सैंडविच, पिज्जा, नूडल्स जैसी चीजों से अपने डाइनिंग टेबल को सजा सकती हैं। आप अगर हेल्दी खाना पसंद करते हैं तो ताजे फल और ड्राई फ्रूट्स भी रख सकती हैं। आप सर्दियों को देखते हुए भी टेस्टी डिशेज बनाकर पार्टी में चार चांद लगा सकती हैं।
Updated on:
11 Dec 2024 01:42 pm
Published on:
11 Dec 2024 01:41 pm

बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
