28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Herbal Gulal: अगर बाजार के रंगों से होती है एलर्जी तो किचन में रखें इन चीजों से बनाएं हर्बल गुलाल

Herbal Gulal: बाजार में मिलने वाले रंगों में कई हानिकारक केमिकल होते हैं, जो त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इस बार घर पर ही हर्बल गुलाल बनाकर आप अपने परिवार के साथ सुरक्षित होली खेल सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 4 Mar 2025, 1:07 PM IST

Herbal Gulal

Herbal Gulal

Herbal Gulal: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों और मस्ती का प्रतीक होता है। लेकिन आजकल मिलने वाले केमिकल युक्त रंग त्वचा और बालों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनमें मौजूद केमिकल्स से एलर्जी, खुजली, रैशेज, आंखों में जलन और बाल झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में घर पर बने हर्बल गुलाल (Herbal Gulal) का इस्तेमाल करना एक बेहतर और सुरक्षित ऑप्शन है। आइए जानते हैं कि आप अपनी किचन में मौजूद कुछ चीजों से कैसे आसानी से अलग-अलग रंग तैयार कर सकते हैं।

हल्दी से बनाएं पीला गुलाल

    अगर आप इस होली (Holi 2025) बाजार में बिकने वाले केमिकल रंगो की जगह हर्बल रंग से होली मनाना चाहते है तो हल्दी का इस्तेमाल कर सकते है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। जिससे यह त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए बेसन या कॉर्नफ्लोर में थोड़ी हल्दी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और धूप में सुखा लें। सूखने के बाद इसे छान लें और इस आसान प्रोसेस के बाद आपका हर्बल पीला गुलाल तैयार हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: होली में केमिकल रंगों से बालों को हो सकता है नुकसान, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

    चुकंदर से पाएं गुलाबी या लाल गुलाल

      अगर आप गुलाबी या लाल रंग का गुलाल चाहते हैं तो चुकंदर एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए चुकंदर को छोटे टुकड़ों में काटकर सुखा लें और फिर इसे मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को बेसन या कॉर्नफ्लोर में मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। आपका नेचुरल गुलाबी गुलाल तैयार हो जाएगा, जो पूरी तरह से होली के लिए आपके पुरे परिवार के लिए सुरक्षित रहेगा।

      मेहंदी से बनाएं हरा गुलाल

        अगर आपको होली में हरा रंग पसंद हैं तो घर ने रखा हुआ मेहंदी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए आप बिना केमिकल वाली मेंहदी लें और उसमें थोड़ा कॉर्नफ्लोर या आंवला पाउडर मिला लें। इसे अच्छे से मिक्स करें और छान लें, जिससे यह एकसमान पाउडर बन जाए। इस तरह आपका नेचुरल हरा गुलाल आसानी से तैयार हो जाएगा।

        यह भी देखें:

        काले अंगूर से बनाएं काला गुलाल

          अगर आप काले रंग का गुलाल चाहते हैं तो इसके लिए काले अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले अंगूर को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब इसे धूप में अच्छी तरह सुखा लें। जब यह पूरी तरह सूख जाए तो इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इस तरह से आपके पुरे परिवार के लिए प्राकृतिक काला गुलाल तैयार हो जाएगा।