23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवाचौथ के लिए अभी से करें तैयारी, ऐसे दिखें खूबसूरत

करवाचौथ के खास मौके पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं और जीवन भर इस दिन उपवास रखती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 5 Oct 2018, 11:53 AM IST

karwachauth

karwachauth

करवाचौथ के खास मौके पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं और जीवन भर इस दिन उपवास रखती हैं। इस साल यह त्योहार 28 अक्टूबर को है। इस मंगल दिवस पर हर महिला चाहती है कि वह अपने जीवन-साथी के सामने परफेक्ट दिखे। युवा, उद्यमी मेकअप आर्टिस्ट और ब्रश एन ब्लशर की संस्थापक कोमल अग्रवाल ने करवा चौथ पर उचित तरीके से मेकअप करने के कुछ टिप्स साझा किए हैं :

रेडिएंट स्किन : त्वचा को स्वस्थ रखने और इसमें चमक बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अधिक से अधिक पानी पीएं। मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद वाले घर में बने घरेलू पैक का इस्तेमाल करें। अपने रोजाना की डाइट में फल और हरी सब्जियां लें।

मेहंदी : मेहंदी मोहब्बत की पहचान है, क्योंकि इसके रंग की गहराई ये बताती है कि पति अपनी पत्नी को कितना प्यार करता है। अपने हाथों और पैरों को और अधिक सुंदर बनाने के लिए आप वैक्सिंग, मैनिक्योर, पेडिक्योर आदि भी करा सकती हैं। नाखूनों के लिए बहुप्रचलित नेल आर्ट की ओर भी आप रुख कर सकती हैं।

हेयर डू : आज बालों को रंगने का चलन है। अपने चेहरे के आकार और उसके टोन के हिसाब से बालों का रंग चुनें। आपके परिधान के मुताबिक आपका हेयरस्टाइल बन, ब्रेड, कर्ल आदि आकार वाला हो सकता है। उपयुक्त हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करके आप अपने हेयर स्टाइल में चार चांद लगा दे सकती हैं। साधारण और आंखों को भा जाने वाले लुक के लिए आप बालों को हल्का कर्ल कर सकती हैं या इसे सीधा रख सकती हैं।

आई मेकअप : रंगीन या सबका ध्यान खींचने वाले रंग के आई लाइनर का इस्तेमाल करें। आप डबल आई लाइनर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। पहले साधारण ब्लैक लाइनर का इस्तेमाल करें और फिर उसके ऊपर रंगीन लाइनर का। अगर आप वाकई आई शैडो का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो फिर आप कच्चे रंग को चुनें या फिर उसके ऊपर भूरा या काले रंग का इस्तेमाल स्मूक के तौर पर करें। आंख के बीचो-बीच कुछ ऐसे रंग का इस्तेमाल करें जो सबका ध्यान खींचे।

चेहरे का मेकअप : चेहरे पर फाउंडेशन एकसार लगाएं जिससे कि आपका मेकअप ज्यादा भडक़ीला नहीं लगे। इसके बाद कॉम्पैक्ट पाउडर से टचअप करें।

होंठ : लिप्स यानी होंठ हमेशा ही आपके लुक को पूरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मरून और लाल रंग की लिपिस्टिक का इस्तेमाल यहां न करें। किसी दूसरे मुख्य रंगों में से एक को चुनें, जैसे गहरा भूरा, बरगंडी ताकि आप कुछ अलग और आकर्षक लग सकें।