17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Get Rid Of Cockroaches : बारिश में घरों में कॉकरोच का बढ़ता प्रकोप, जानें इसके कारण और रोकथाम के उपाय

Get Rid Of Cockroaches : बारिश के मौसम में घरों में कॉकरोच का आंतक काफी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए सफाई के साथ साथ कुछ अन्य उपायों को भी अपनाया जा सकता है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Jun 30, 2025

Cockroaches

Cockroaches ( photo - AI generated )

बारिश का मौसम जहां ठंडक और हरियाली अपने साथ लेकर आता है वहीं एक उसके साथ साथ कॉकरोच जैसे बिन बुलाया मेहमान भी हमारे घरों में दस्तक देने लगते है। यह छोटे, फुर्तीले कीड़े न सिर्फ देखने में बूरे लगते है बल्कि इनसे स्वास्थ को भी गंभीर खतरा होता है। बारिश के मौसम में इनकी संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो जाती है जिससे लोग परेशान हो जाते है। आइए जानते है कि आखिर क्या हैं इनके बढ़ने के कारण और कैसे पाएं इनसे निजात।

बारिश का मौसम कॉकरोच के बच्चे पैदा करने और बढ़ने के लिए एक आदर्श माहौल प्रदान करता है। इसके कुछ कारण इस प्रकार है।

बढ़ी हुई नमी

कॉकरोच को जिंदा रहने और बच्चे पैदा करने के लिए नमी की आवश्यकता होती है। बारिश के मौसम में घरों में और उसके आसपास नमी बढ़ जाती है, जिससे कॉकरोच को अनुकूल वातावरण मिल जाता है। सीलन भरी दीवारें, लीकेज वाली पाइपलाइनें और नम जगहें इनके छिपने और अंडे देने के लिए बेहतरीन स्थान बन जाती हैं।

आश्रय की तलाश

बाहर बारिश होने पर आश्रय की तलाश में कॉकरोच जैसे कीट घरों में घुस जाते है। वहनालियों, सीवरों, खुली खिड़कियों और दरवाजों की मदद से आसानी से घर में प्रवेश कर जाते है और फिर कोनों में छिप जाते है।

भोजन की उपलब्धता

घरों में इधर उधर गिरा हुआ खाना, खुले में पड़ा हुआ कुड़ा और फैली हुई अन्य खाने की चीजें कॉकरोज आकर्षित करती है। बारिश के मौसम में अक्सर लोग घरों में अधिक समय बिताते हैं, जिससे भोजन का कचरा भी बढ़ सकता है।

स्वच्छता की कमी

बारिश के मौसम में घर से बाहर जाके लौटने पर बहुत अधिक किचड़ और गंदगी कई बार हमारे साथ घर में चली जाती है। इसके अलावा घर में पहले से मौजूद गंदगी, बिखरा हुआ खाना, बिना ढके कूड़ेदान और बाथरूम व किचन की खराब सफाई भी कॉकरोच को पनपने का मौका देती है।

ऐसे में इन कॉकरोज के आंतक से बचने के लिए आप यह कुछ खास उपाय अपना सकते है।

सफाई और स्वच्छता

कॉकरोच भगाने के लिए घर में सफाई रखना सबसे महत्वपूर्ण कदम है। अपने घर को हर समय साफ - सुथरा रखते हुए हम कॉकरोच को पनपने से रोक सकते है। इसके लिए हमें खाने के बाद तुरंत बर्तन धो कर रसोई की स्लैब को साफ करना चाहिए और रात में भोजन के टुकड़े घर में इधर उधर छोड़ कर नहीं सोना चाहिए। इसके अलावा घर में मौजूद कूड़ेदान को हमेशा ढक कर रखना चाहिए और नियमित रूप से उसे खाली भी करते रहना चाहिए।

नमी नियंत्रित करें

नमी की मौजूदगी कॉकरोच को बढ़ने में मददगार होती है इसलिए उन्हें घर में फैलने से रोकने के लिए घर में नमी को नियंत्रित रखें। इसके लिए अगर घर में कहीं भी पानी का रिसाव हो तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। इसके अलावा सामान्य तौर पर गिली रहने वाली जगह जैसे कि बाथरूम और रसोई को भी सूखा रखने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही घर में वेंटिलेशन बनाए रखना भी जरूरी है जिससे नमी बनी न रहे।

दरारें और छेद बंद करें

अगर घर की दीवारों, फर्श और दरवाजों में किसी तरह की दरारें या छेद है तो उन्हें तुरंत भर दें। कॉकरोच मुख्य रूप से इन्हीं रास्तों से घर में प्रवेश करते है। इसके अलावा घर की नालियों और सीवर पाइपों पर भी जाली लगा कर रखनी चाहिए जिससे की उनके जरिए कॉकरोच घर में जगह न बना लें।

खाने की चीजों को सही जगह रखना

खाना इधर उधर फैलने से कॉकरोच बढ़ने का खतरा होता है। इसलिए उन्हें घर से दूर रखने के लिए खाने की चीजों को सही जगह स्टोर कर के रखे। इसके लिए सही एयरटाइट कंटेनरों का भी उपयोग किया जा सकता है। इन डिब्बों में हवा पास नहीं होती है इसलिए इनमें रखी चीजों में नमी पैदा नहीं होती और वह खराब भी नहीं होती है। चीनी, चावल और आटे जैसी चीजों को ठीक से बंद डिब्बों में रखें।

कीटनाशकों का प्रयोग

बाजार में कॉकरोच मारने के लिए तरह तरह की चीजें उपलब्ध है। इसमें कॉकरोच मारने की स्प्रे और जेल समेत अन्य कई चीजें शामिल है। इन चीजों का इस्तेमाल कर के कॉकरोच को खत्म किया जा सकता है। हालांकि, बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रख कर इन चीजों को प्रयोग करना चाहिए और इन्हें उनकी पकड़ से दूर ही रखना चाहिए। इसके लिए आप एक घरेलू नुस्खे की मदद भी ले सकते है। इसमें आप बोरिक एसिड और चीनी का मिश्रण बना कर घर में उन जगहों पर डाल दें जहां कॉकरोच ज्यादा है।

प्राकृतिक उपाय

कुछ लोग घर से कॉकरोच तो भगाना चाहते है लेकिन कीटनाशक का उपयोग कर के उन्हें मारना नहीं चाहते। ऐसे लोग प्राकृतिक उपायों की मदद से घर से कॉकरोच भगा सकते है। इसके लिए आप नीम का तेल, पुदीने का तेल या लौंग का तेल पानी में मिलाकर स्प्रे घर में स्प्रे कर दें। इसकी बदबू से कॉकरोच भाग जाएंगे।
भी कॉकरोच दूर रहते हैं।

संबंधित खबरें

पेशेवर कीट नियंत्रण

घर में साफ सफाई रखने और अन्य उपाय अपनाने के बावजूद भी कॉकरोच की समस्या रुकने का नाम नहीं ले रही है और यह बहुत गंभीर हो गई है तो इन्हें भगाने के लिए पेशेवर कीट नियंत्रण सेवाओं की मदद भी ली जा सकती है। वे सुरक्षित और प्रभावी तरीके से कॉकरोच का सफाया कर सकते हैं।