
Mahua Moitra LifeStyle(Image-"X', Created By Patrika.com)
Mahua Moitra: TMC (Trinamool Congress) की तेज-तर्रार नेता महुआ मोइत्रा ना केवल अपने दमदार भाषणों के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनका निजी जीवन और रहन-सहन भी काफी चर्चा में रहता है। बंगाल से सांसद बनने वाली महुआ मोइत्रा का लाइफस्टाइल उनकी स्वतंत्र सोच और आधुनिक जीवनशैली को दर्शाता है। वो हमेशा अपनी राजनितिक बयानबाजी और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। अब एक बार फिर से महुआ चर्चा में हैं। क्योंकि उन्होंने BJD MP Pinaki Mishra(पिनाकी मिश्रा) से शादी कर ली है।
महुआ मोइत्रा ने अपना करियर राजनीति से पहले कॉर्पोरेट जगत से शुरू किया। उन्होंने अमेरिका के माउंट होलीयोके कॉलेज से इकॉनोमिक्स और गणित में डिग्री हासिल की। इसके बाद वह लंदन में इनवेस्टमेंट बैंकर के रूप में जेपी मॉर्गन कंपनी में काम कर चुकी हैं। महुआ न्यूयॉर्क और लंदन में कंपनी के कई उच्च पदों पर काम कर चुकी हैं।
महुआ का रहन-सहन बेहद एलिगेंट और क्लासी है। वह सादा लेकिन प्रभावशाली कपड़े पहनती हैं, जिनमें भारतीय और वेस्टर्न दोनों प्रकार के फैशन का तालमेल देखा जा सकता है। संसद में उनके ट्रेडिशनल लुक, खासतौर पर हाथ से बने बंगाली साड़ियों की चर्चा मीडिया में भी होती है। महुआ को घूमना-फिरना बेहद पसंद है। उन्होंने दुनिया के कई देशों की यात्रा की है और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स से साफ झलकता है कि उन्हें संस्कृति, कला और ऐतिहासिक जगहों में गहरी रुचि है।
पढ़ने का शौक, महुआ को साहित्य पढ़ना बहुत पसंद है, खासकर राजनीति, इतिहास और समकालीन लेखकों की किताबें। वह घोड़ों की बड़ी शौकीन हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वह घुड़सवारी करना पसंद करती हैं, जो एक शाही और विशिष्ट शौक माना जाता है। महुआ को भारतीय शास्त्रीय कला और संगीत में भी रुचि है।
तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा की संपत्ति की बात करें तो उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। उनकी संपत्ति की बात करें तो उनकी नेट वर्थ 3,50,67,166 रुपये है। साथ ही महुआ ने शेयर, डिबेंचर और बॉन्ड में 14 लाख रुपये से अधिक का निवेश किया है। महुआ मोइत्रा के बैंक खाते में 1,89,44,335 रुपये से अधिक जमा है। महुआ के पास एक करोड़ 37 लाख रुपये के गहने हैं। साथ ही चुनाव आयोग को बताये जानकारी के मुताबिक उनके पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी है। जिसकी कीमत 9 लाख से ज्यादा है। हालांकि महुआ को कई मौकों पर लग्जरी गाड़ियों के साथ भी स्पॉट किया गया है।
Published on:
06 Jun 2025 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
