Post Diwali Skin Care: दीवाली के जश्न के बाद अपनी त्वचा को प्यार देने का सही समय है! त्योहारों के दौरान, हमारी त्वचा पर कई तरह के असर होते हैं। तली हुई खाने-पीने की चीजें, मेकअप का लगातार इस्तेमाल, स्किनकेयररूटीन की अनदेखी, देर रात तक जागना और फिर सुबह जल्दी उठना, और प्रदूषण, इन सबका हमारी त्वचा पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन अब जब दीवाली त्योहार खत्म हो गया है, तो अपनी त्वचा को डिटॉक्स करने और थोड़ी ब्रेक देने का सही समय है।