2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या है विश्व मलेरिया दिवस 2023 का थीम और इस बीमारी से निपटने के लिए घरेलु उपचार, जानें यहां

World Malaria Day 2023, Theme and Home Remedies: मलेरिया मच्छरों के कारण होने वाली एक जानलेवा बीमारी है जो इन्फेक्टेड एनोफिलीज मच्छर के काटने से होती है। जब यह मच्छर काटता है, तब पैरासाइट हमारे ब्लड में प्रवेश करता है और फिर लिवर में चला जाता है। इस साल वर्ल्ड मलेरिया डे का थीम “टाइम टू डिलीवर जीरो मलेरिया: इन्वेस्ट, इन्नोवेट, इम्प्लीमेंट” है। ऐसे कई होम रेमेडीज हैं जो मलेरिया के रोकथाम में कारगर है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ होम रेमेडीज शेयर कर रहे हैं। हर साल अप्रैल 24 को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है।

2 min read
Google source verification
mtulsi.jpg

Tulsi leaves: तुलसी कई बीमारियों से लड़ने के लिए राम बाण है। मलेरिया के लक्षणों को रोकने में तुलसी बहुत असरदार मानी जाती है। यह जोड़ों के दर्द, सूजन और मलेरिया के अन्य सामान्य लक्षणों से छुटकारा दिला सकती है। १०-१२ तुलसी की पत्तियों को एक कप पानी में उबालकर ठंडा कर लें। इसे पी लें। इसके अलावा चाय, अदरक के पानी, सूप और हर्बल आइस्ड टी में भी तुलसी मिलाकर पी सकते है।

msugarcane.jpg

Sugarcane juice: भरपूर एनर्जी का एक आवश्यक स्रोत होने के अलावा गन्ने का रस इन्फेक्शन से लड़ने में भी मदद कर सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और मलेरिया-रोधी गुणों के कारण, यह मलेरिया से लड़ने के लिए बेहतरीन घरेलू उपचार है। साथ ही उल्टी होने पर गन्ने के रस में नींबू निचोड़कर दिन में दो बार पीने से फायदा होता है ।

mginger.jpg

Ginger: अदरक के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जितना कहा जाए कम है। सर्दी, खांसी, झुकाम से लेकर इंफ्लमैशन तक अदरक का टुकड़ा काम आता है। हैं। यह मलेरिया के लक्षणों से लड़ने में मदद करता है। अदरक को एक कप पानी में उबालें, चाहें तो इसके साथ दालचीनी, तुलसी या किशमिश (तीनों, या तीनों में से कुछ भी ) भी उबाल लें। मीठा चाहते है तो शहद मिला सकते है। थोड़ा ठंडा होने पर पीएं के साथ सेवन करें। इसे दिन में दो से तीन-बार पियें।

mapplevinegar.jpg

Apple cider vinegar: यह बुखार में टेंपरेचर कम करने के लिए काफी असरदार है। शरीर के टेंपरेचर को कम करने के लिए कोल्ड कंप्रेस बनाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर की कुछ बूंदें पानी में घोलें। इसमें एक साफ कपड़ा डुबोएं और इसे अपने सिर पर लगाएं।

mcinnamon.jpg

Cinnamon: दालचीनी में सिनामाल्डिहाइड होता है। यह मलेरिया के लक्षणों के इलाज में बहुत कारगर है। दालचीनी का ड्रिंक तैयार करने के लिए, एक कप उबलते पानी में दालचीनी और काली मिर्च का पाउडर डालें। ठंडा करने के बाद इसमें शहद मिला सकते हैं। इस ड्रिंक को दिन में 2 -3 बार पीएं। World Malaria Day 2023, Theme: इस साल वर्ल्ड मलेरिया डे का थीम “टाइम टू डिलीवर जीरो मलेरिया: इन्वेस्ट, इन्नोवेट, इम्प्लीमेंट” है।


बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल