Live

Rajasthan Bypoll Result 2024 Live: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए है। सातों सीटों की मतगणना संबंधित जिला मुख्यालयों अलवर, दौसा, झुंझुनूं, टोंक, नागौर, उदयपुर और डूंगरपुर पर हो चुकी है। जानें कौनसी सीट पर कौन जीता ….
2024-11-23 03:00:44 pm
अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर 21वे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के सुखवंत सिंह 16 हजार 27 मतों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में भाजपा की जीत निश्चित मानी जा रही है। हालांकि 22वां और आखिरी राउंड बाकी है।
2024-11-23 02:02:32 pm
नागौर की खींवसर उपचुनाव के 20वें राउंड के बाद भाजपा जीत चुकी है। 20वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के रेवंतराम डांगा को 13870 वोटों की बढ़त मिली है। 20वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रेवंतराम डांगा को 108402 और रालोपा की कनिका बेनीवाल को 94532 को वोट मिले हैं।
2024-11-23 01:50:46 pm
2024-11-23 01:37:42 pm
2024-11-23 01:19:16 pm
कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा की करीब 2300 वोट से जीत, बीजेपी के जगमोहन मीना की हार, कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीना के भाई हैं जगमोहन मीना
2024-11-23 01:04:08 pm
डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट पर 17 राउंड तक भाजपा के कारीलाल ननोमा को 61383, कांग्रेस के महेश रोत को 15542 और भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कटारा को 83361 मत प्राप्त हुए। भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कटारा 21978 मतों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में उनकी जीत पक्की है। हालांकि 18 राउंड की मतगणना बाकी है।
2024-11-23 12:58:25 pm

2024-11-23 12:13:17 pm
दौसा विधानसभा सीट पर मतगणना के दौरान स्वस्थ्य लोकतंत्र की तस्वीर सामने आई। जहां कांग्रेस प्रत्याशी डीसी बैरवा और भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा दोनों गले मिलते हुए नजर आए।

2024-11-23 11:55:05 am
9वें राउंड के बाद बीजेपी की बढ़त बरकरार है। बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर 27743 वोटों से आगे चल रहे है। कुल 52345 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर नरेश मीणा को कुल 24602 वोट मिले। कांग्रेस के केसी मीणा को कुल 13190 वोट मिले हैं।
2024-11-23 11:23:20 am
2024-11-23 11:14:57 am
2024-11-23 11:04:07 am
खींवसर विधानसभा सीट पर सातवें राउंड की वोटिंग में पिछड़ी आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल, भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा ने 38681 वोटों से बनाई बढ़त

2024-11-23 10:30:23 am
झुंझुनूं विधानसभा सीट पर 8 राउंड की वोटिंग के बाद भाजपा के राजेंद्र भांबू को 31809 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, कांग्रेस के अमित ओला को 13487 वोट मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा को 19851 वोट मिले है।
2024-11-23 10:25:45 am
5वें राउंड में आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल को मिली बढ़त, भाजपा के प्रत्याशी रेवंतराम डांगा को 5419 वोट मिले।
2024-11-23 10:16:21 am
चार राउंड की वोटिंग के बाद भाजपा के राजेंद्र भांबू को 11839 वोट मिले तो वहीं, कांग्रेस के अमित ओला को 7333 वोट मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा 12137 से आगे चल रहे है।
2024-11-23 10:07:53 am
2024-11-23 09:55:13 am
सलूंबर - भाजपा आगे
देवली - उनियारा - भाजपा आगे
खींवसर -भाजपा आगे
चौरासी- भारतीय आदिवासी पार्टी
रामगढ़-कांग्रेस आगे
दौसा - भाजपा आगे
झुंझुनू -निर्दलीय ( राजेंद्र गुढा) आगे
2024-11-23 09:35:45 am
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 को लेकर देवली-उनियारा सीट पर बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर 4590 वोटों से आगे, सलूंबर सीट से बीजेपी की शांता देवी को लगातार बढ़त मिल रही है। वहीं, झुंझुनूं से बीजेपी के राजेंद्र भांबू को भी बढ़त मिल रही है। रामगढ़ से बीजेपी के सुखवंत सिंह 1513 वोटों से आगे, खींवसर से भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा 4451 वोटो से आगे चल रहे है।
2024-11-23 09:26:39 am
सबसे पहले दौसा व चौरासी का परिणाम आ सकता है, जबकि झुंझुनूं व सलूम्बर के परिणाम सबसे अंत में आने की संभावना है। पहला परिणाम दोपहर एक से दो बजे बीच आ सकता है और अनुमान है कि चार बजे तक मतगणना पूरी हो जाएगी।
2024-11-23 09:21:42 am
दौसा विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें कांग्रेस की बढ़त अब 920 से घटकर करीब 100 वोट हो गई है। दूसरे राउंड में भाजपा को कांग्रेस से करीब 800 वोट अधिक मिले।
2024-11-23 09:10:31 am
2024-11-23 09:01:01 am
2024-11-23 08:48:30 am
2024-11-23 08:37:02 am
2024-11-23 08:30:36 am

2024-11-23 08:24:31 am
2024-11-23 08:09:15 am
2024-11-23 08:02:14 am
2024-11-23 07:41:30 am