4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 फीसदी सुधरा संक्रमण का रिकवरी रेट, 1.51 लाख का हुआ कोरोना टेस्ट

प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार बढ़ रही है। पहले की तुलना में लोगों के ठीक होने की संख्या बढ़ गई है। बीते एक महीने में रिकवरी रेट में 11 फीसद से ज्यादा का सुधार हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
11 फीसदी सुधरा संक्रमण का रिकवरी रेट, 1.51 लाख का हुआ कोरोना टेस्ट

11 फीसदी सुधरा संक्रमण का रिकवरी रेट, 1.51 लाख का हुआ कोरोना टेस्ट

लखनऊ. प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार बढ़ रही है। पहले की तुलना में लोगों के ठीक होने की संख्या बढ़ गई है। बीते एक महीने में रिकवरी रेट में 11 फीसद से ज्यादा का सुधार हुआ है। प्रदेश में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 2,351 नए रोगी मिले हैं। जबकि 3339 को डिस्चार्ज किया गया। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 30,416 रह गई है, जबकि 6714 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

प्रदेश में कुल 4,22,024 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 91.91 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 13.52 लाख लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसमे 24 घंटे में 30 मरीजों की मौत हो चुकी है।

1.51 लाख का कोरोना टेस्ट

बीते 24 घंटों में 1.51 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। कोविड के साथ अब नॉन कोविड केयर पर भी अस्पतालों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बीती 18 अक्टूबर को सरकारी अस्पतालों में 6,664 बच्चों का जन्म हुआ। इसमें 6,513 की नॉर्मल और 155 की सिजेरियन डिलेवरी हुई।