
IG को बनाया पुलिस कमिश्नर
IG डॉ.प्रीतिंदर सिंह को आगरा का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। साल 2004 बैच के आइपीएस अधिकारी रहे हैं। वे पंजाब के रहने वाले हैं। आइपीएस बनने के बाद सबसे पहले आगरा में ही एएसपी रहे थे। इसके बाद लखनऊ, सोनभद्र, गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों में एसपी और एसएसपी रहे हैं।
IG रमित शर्मा को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले वे बरेली रेंज के आईजी थे। रमित 1999 बैच के आईपीएस अफसर हैं और तेजतर्रार अफसरों में उनकी गिनती होती है। वह हापुड़ के रहने वाले हैं। 4 साल पहले रमित प्रयागराज में बतौर आईजी तैनात रह चुके हैं।
वाराणसी मे ADG अशोक मुथा जैन को पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। गृह विभाग में सचिव के पद पर तैनात IG तरुण गाबा को भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें IG लखनऊ रेंज बनाया गया है। पुलिस विभाग में जल्द और अधिकारियों के ट्रासंफर की भी तैयारी चल रही है। आगरा, गाजियाबाद व प्रयागराज कमिश्नरेट में जल्द और नए अधिकारियों की भी पोस्टिंग की जाएगी।
IPS अधिकारियों के ट्रांस्फर की लिस्ट
नाम - पहले पोस्टिंग - नई पोस्टिंग
अशोक मुथा जैन - एडीजी, प्रतीक्षारत डीजीपी मुख्यालय - पुलिस आयुक्त वाराणसी।
आलोक सिंह - पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर - एडीजी, डीजीपी मुख्यालय।
ए.सतीश गणेश - पुलिस आयुक्त, वाराणसी - एडजी, डीजीपी मुख्यालय।
लक्ष्मी सिंह - आइजी, लखनऊ रेंज - पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर।
अजय मिश्रा - आइजी, प्रतीक्षारत डीजीपी मुख्यालय - पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद।
डा.प्रीतिंदर सिंह - आइजी, कारागार प्रशासन लखनऊ - पुलिस आयुक्त, आगरा।
रमित शर्मा - आइजी, बरेली रेंज - पुलिस आयुक्त प्रयागराज।
तरुण गाबा - सचिव, गृह विभाग - आइजी, लखनऊ रेंज।
डा.राकेश सिंह - आइजी, प्रयागराज रेंज - आइजी बरेली रेंज।
चंद्र प्रकाश द्वितीय - आइजी,एसएसएफ लखनऊ - आइजी, प्रयागराज रेंज।
मुनिराज जी - एसएसपी गाजियाबाद - एसएसपी आयोध्या।
प्रशांत वर्मा - एसएसपी अयोध्या - एसपी बहराइच।
केशव कुमार चौधरी - एसपी बहराइच - अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त आगरा।
शैलेश पांडेय - एसएसपी प्रयागराज - एसएसपी मथुरा।
अभिषेक यादव - एसएसपी मथुरा - एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ।
प्रभाकर चौधरी - एसएसपी आगरा - सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर।
Updated on:
29 Nov 2022 11:15 am
Published on:
29 Nov 2022 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
