
हर दूसरे दिन होती है किडनैप
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रह रहे 25 परिवार लखनऊ आना चाहते हैं। वहां हालात इतने बिगड़ते जा रहे हैं कि अब एक मिनट भी रुकना उनको गंवारा नहीं। पासपोर्ट तैयार है लेकिन वीजा मिलने में दिक्कत आ रही है।
हर दूसरे दिन होती है किडनैप
लखनऊ स्थित अपने रिश्तेदारों से रोज वाट्सअप कॉल पर आपबीती बता रहे हैं। उनके लखनऊ में रहने वाले रिश्तेदारों ने बताया कि पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से हालात बिगड़े हैं। ऊपर से अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ गए हैं। आए दिन किसी न किसी परिवार के सदस्य को किडनैप कर लिया जा रहा है।
लखनऊ में रहते है रिश्तेदार
आलमबाग में रहने वाले सिंधी समाज के श्रीशचन्द्र के अपने ही रिश्तेदार पाकिस्तान में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान सिंध प्रांत में रहने वाले सिंधी समाज के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति का कुछ समय पहले अपहरण हो गया।
लखनऊ में 5000 सिंधी परिवार आए थे, विभाजन के समय
परिवार को छोड़ने के लिए पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। दो तीन दिन पहले एक युवक का अपहरण हुआ , जिसकी वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रही है। ऐसे में यहां रहने वाले सिंधी परिवारों के जो रिश्तेदार पाकिस्तान में है, उनकी चिंता सता रही है। विभाजन के समय लखनऊ में पाकिस्तान से जान बचाकर 5000 सिंधी परिवार आए थे। उसके बाद जब दोनों देशों के बीच स्थितियां सामान्य हुईं, तो लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आने वाले सिंधी परिवारों की संख्या बढ़ी। 2018 के बाद से नागरिकता तेजी से मिलने लगी। पिछले छह वर्षों के दौरान 400 से अधिक लोगों को नागरिकता मिल चुकी है।
Published on:
15 Aug 2023 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
