29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 टुकड़ों में मिला महिला का शव, गला-हाथ कटाकर बैग में ठूसा गया

राम मनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय के सामने पार्क में बेंच में मिला बैग

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anil Ankur

Mar 23, 2019

bhilai crime

35 year old women body found neer Law collage in Krishnanagar police

लखनऊ: 3 टुकड़ों में 1 महिला का शव मिला. हाथ-गला कटाकर बैग में ठूसा गया था. कृष्णानगर स्थित राम मनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय के सामने पार्क में बेंच में बैग मिला।

लखनऊ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बेहरमी से हाथ-गला कटाकर तीन टुकड़ों में महिला का शव बैग में ठूसा मिला। मार्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर पार्क की बेंच पर रखे बैग पर गई। दुर्गन्ध आने पर पुलिस को सूचना दी।

कृष्णानगर स्थित राम मनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय के सामने पार्किंग के बाहर बेंच पर काले रंग के बैग में महिला का शव मिला। मार्निंग वॉक कर रहे लोगों की संदिग्ध बैग पर निगाह गई। कई घंटे तक उसे उठाने कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस खोला गया। तीन टुकड़ों में एक महिला का शव ठूसा गया था। हाथ, गला कटा हुआ था। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंची।

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बैग में शव के साथ कई टुकड़ों में लाल पेन से लिखा एक लेटर भी मिला है। टुकड़ों को जोड़कर कातिल के सुराग कशी में पुलिस जुटी। पुलिस के मुता‍बिक, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की उम्र ३५ से ४० साल लग रही है। शिनाख्त नहीं हो सकी।

Story Loader