28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देंगे 40 स्टार प्रचारक:पीएम मोदी समेत ये नाम फाइनल

लोस चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में भाजपा (BJP) के अभियान को धार देने के लिए देश भर के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट फाइनल हो गई है। लिस्ट में पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बड़े नाम शामिल हैं। जल्द ही राज्य में चुनावी रैलियां और सभाएं शुरू हो जाएंगीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 27 Mar 2024, 1:21 PM IST

bjps_star_campaigner_pm_modi_and_cm_yogi_adityanath_will_also_come_to_uttarakhand.jpg

लोक सभा चुनाव अभियान को धार देने के लिए भाजपा ने पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित 40 स्टार प्रचारक तय कर दिए हैं

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार को गति देने के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 16 दिग्गजों की डिमांड भेजी थी। आज यानी बुधवार को भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी आदि के नाम शामिल हैं।

राज्य में लोस स्तर पर होने वाली रैलियों, सभाओं और रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। केंद्र से स्टार प्रचारक तय होने के साथ ही अब रैलियां और रोड शो कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब चुनाव अभियान रफ्तार पकड़ेगा।

बीजेपी की ओर से आज उत्तराखंड में लोस चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित साह, नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, सीएम पुष्कर सिंह धामी, वीके सिंह, शांतनु ठाकुर, नायब सिंह सैनी, अनिल बलूनी, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र रावत, विजय बहुगुणा, अजय भट्ट, हेमा मालिनी, शहनवाज हुसैन आदि नाम शामिल हैं।