11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

ठाकुर कभी दिव्यांग दलित पर जोर नहीं दिखाते : संजय सिंह

एक दिव्यांग दलित कार्यकर्ता विनोद व उनके दो साथियों को योगी की बहादुर पुलिस ने रात से जबरन थाने में बंद कर रखा

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Oct 23, 2020

ठाकुर कभी दिव्यांग दलित पर जोर नहीं दिखाते : संजय सिंह

ठाकुर कभी दिव्यांग दलित पर जोर नहीं दिखाते : संजय सिंह

लखनऊ. आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने ट्विट कर कहा कि ठाकुर कभी दिव्यांग दलित पर जोर नहीं दिखाते योगी आप एक अन्यायी सीएम हो, विनोद के मां-बाप अब इस दुनिया में नही हैं पैर से दिव्यांग है दलितों पर हो रहे जुर्म के खिलाफ आवाज उठाई तो अपराधियों के सामने बकरी पुलिस दिव्यांग को पकड़ने के लिए शेर बन गई विनोद रात से थाने में बंद है।

इसके पहले संजय सिंह ने कहा था कि हमारे एक दिव्यांग दलित कार्यकर्ता विनोद व उनके दो साथियों को योगी की बहादुर पुलिस ने रात से जबरन थाने में बंद कर रखा है। ठाकुर गंज में महमूद भाई को गिरफ्तार किया गया है। वाह रे योगी जोर भी दिखाया तो दिव्यांग पर जिसके मां-बाप भी दुनिया में नही हैं।

इतनी रात को आदित्यनाथ की पुलिस अपराधी पकड़ने के बजाय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पकड़ने में जुटी है। युवा दलित नेता विनोद नागर को गिरफ्तार किया गया है। प्रीतपाल सिंह सलूजा के घर पुलिस ने जाकर परिवार को भी धमकाया है।