28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ
video : सरकार की नई आबकारी  नीति के खिलाफ  शराब कारोबारियों ने खोला मोर्चा
Play video

video : सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ शराब कारोबारियों ने खोला मोर्चा

कारोबारियों के मुताबिक सरकार कोटा निर्धारित की शर्त को खत्म करें। साथ ही दुकानों का नवीनीकरण दो वर्ष में करने की मांग की है

Google source verification

ritesh singh

लखनऊ , उत्तर प्रदेश में बियर और शराब पर कोटा निर्धारित किये जाने से यूपी के शराब कारोबारियों में उबाल है। लखनऊ में प्रेस वार्ता के माध्यम से शराब कारोबारियों ने सरकार को चेताया है कि कोटा निर्धारित नीति वापस ले वर्ना इसके खिलाफ कारोबारी सड़क पर उतरने को मजबूर हो जायेंगे। यहाँ तक शराब कारोबारियों इसके खिलाफ सामूहिक आत्मदाह करने की भी धमकी दी है।

लखनऊ के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शराब कारोबारियों ने सरकारी की आबकारी नीति 2019 – 20 का जमकर विरोध किया है। शराब व्यापारियों का कहना है कि योगी सरकार की आबकारी नीति 2018 – 19 में पहले ही उनका उत्पीड़न किया गया। इसमें व्यापारियों को काफी नुक्सान हुआ है। व्यापारी अभी इसकी भरपाई भी नहीं कर पाए थे कि नई आबकारी नीति में उनके व्यवसाय को ख़त्म करने के लिए आबकारी विभाग ने साज़िश रची है। आरोप लगाया है कि साज़िश के तहत ही आबकारी विभाग ने नई आबकारी नीति 2019 – 20 में बियर और शराब पर कोटा निर्धारित करने जा रही है। कारोबारियों के मुताबिक सरकार कोटा निर्धारित की शर्त को खत्म करें। साथ ही दुकानों का नवीनीकरण दो वर्ष में करने की मांग की है। मांगे न पूरी होने पर बड़ा आंदोलन और सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी के साथ चुनाव को सरकार को सबक सिखाने की भी धमकी दी है।