
आदित्य एल-1 मिशन शनिवार को 11 बजकर 50 मिनट पर 'श्रीहरिकोटा' से लांच होगा।
Aditya L1 Mission 2023: चंद्रयान- 3 की सफलता के बाद भारत अब अपना पहला सूर्य मिशन लॉन्च करने जा रहा है। आदित्य- एल1 आज यानी शनिवार को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से रवाना किया जाएगा। इस मिशन की टीम में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और वैज्ञानिक मोहम्मद हसन भी जुड़े हैं।
मोहम्मद हसन इसरो मुख्यालय में साइंस प्रोग्राम ऑफिस में प्रोग्राम मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय की खगोल शास्त्र विभाग की डा. अलका मिश्रा ने बताया कि छात्र हसन पढ़ने लिखने में अच्छे थे। उनका नाम मेधावी छात्रों की लिस्ट में आता रहा है।
लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई की
मोहम्मद हसन ने लखनऊ विश्वविद्यालय से गणित, खगोल और भौतिक विज्ञान विषय के साथ 2004 से 2006 तक पढ़ाई कर बीएससी की डिग्री पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने बीएचयू से एमएससी और पीएचड़ी की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उनका चयन इसरो में हुआ। वह हमेशा से अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में जाने को उत्सुक थे। इसी में करियर भी बनाना चाहते थे। अपनी मेहनत व लगन की वजह से हसन आज आदित्य एल-1 मिशन का हिस्सा हैं।
Updated on:
02 Sept 2023 09:23 am
Published on:
02 Sept 2023 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
