
Lucknow News: लखनऊ के मोहनलागंज के रिटायर शिक्षक नरेश गुप्ता (74) के बेटे गोविंद के मुताबिक, 26 दिसंबर को उन्होंने पिता को इलाके के सिग्मा ट्रॉमा सेंटर में कूल्हे के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया। वहां आयुष्मान योजना से ऑपरेशन के बाद छुट्टी कर दी गई। कुछ दिन बाद उन्हें परेशानी होने लगी। सांस फूलने के साथ टांके पकने लगे। दर्द भी असहनीय हो गया।
गोविंद अपने पिता को आशियाना स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में ले गए। वहां भर्ती कर इलाज में करीब ढाई लाख खर्च हो गए फिर भी सुधार नहीं हो सका। यहां से डॉक्टरों ने बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गोविंद गुरुवार को केजीएमयू पहुंचे तो बेड नहीं मिला। उन्हें एक दलाल मिल गया, जिसने झांसा देकर चौक के एक निजी अस्पताल में नरेश को भर्ती करवा दिया। गोविंद ने आरोप लगाया कि अस्पताल के संचालक ने आश्वासन दिया था कि तीन दिन में मरीज स्वस्थ हो जाएगा।
गोविंद ने बताया कि पिता के भर्ती होने के बाद कोई डॉक्टर नहीं आया। आरोप लगाया कि अस्पताल में कुशल डॉक्टर नहीं थे। तीन दिन भर्ती रखा गया। डॉक्टर से फोन पर बात करके कर्मचारियों के जरिए पिता का इलाज किया जा रहा था। गोविंद के मुताबिक पिता की मौत होने के बाद भी संचालक ने शव को वेंटिलेटर पर रखा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड हॉस्पिटल के संचालक भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मरीज के पहले ही दो ऑपरेशन हो चुके था। कोई लापरवाही नहीं की गई है। मौत के बाद शव को वेंटिलेटर पर रखने का आरोप बेबुनियाद है। महज 15 हजार का बिल दिया गया है।
Updated on:
20 Jan 2025 07:41 pm
Published on:
20 Jan 2025 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
