12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर होस्टेस की हुई मौत, विभाग में मचा हड़ंकप

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर कार्यरत एयर होस्टेस की अचानक मौत से विभाग व लड़की के परिवार में हड़कंप मच गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Oct 05, 2019

Air hostess

Air hostess

लखनऊ. लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर कार्यरत एयर होस्टेस की अचानक मौत से विभाग व लड़की के परिवार में हड़कंप मच गया है। लड़की इंडिगो कंपनी की एयर होस्टेस थी। बताया जा रहा है कि लड़की को हवाई अड्डे पर चक्कर आए जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने फिलहाल किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया है। लेकिन अचानक मौत से सभी सन्न हैं।

ये भी पढ़ें- सपा में विलय पर शिवपाल सिंह यादव ने आखिरकार जारी किया बहुत बड़ा बयान, कहा- सपा मुखिया ने मुझे...

क्या है मामला-

शुक्रवार को प्रियंका इंडिगो एयरलाइंस के लिए कस्टमर सर्विस असिस्टेंट (CSA) की ड्यूटी कर रही थी। रात को ड्यूटी के दौरान ही उसे चक्कर आने लगे, जिसके बाद उसके भाई को इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि पहले प्रियंका को एयरलाइन्स का विभाग लाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे एसकेडी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक प्रियंका अस्थमा की मरीज़ थी। परिवारीजनों ने पुलिस में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है, साथ ही पोस्टमॉर्टम के लिए भी मना कर दिया है।

ये भी पढ़ें- अदिति सिंह का यहां से कटेगा नाम, कांग्रेस ने जारी किया बड़ा बयान

एयरपोर्ट पर महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच हुआ है। वहीं परिवारजों में कोहराम मच गया है। परिवार प्रियंका की बड़ी बहन के लखनऊ पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।