
लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने जहरीली शराब से मौत के मामले में भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्वीट कर कहा कि प्रयागराज में जहरीली शराब से 3 लोगों की और मौत हो गई। यूपी में जहरीली शराब का सिंडिकेट सरकारी शह पर गरीबों को अपने आगोश में ले रहा है। असंवेदनशील सरकार के लिए गरीबों के जान की कोई कीमत नहीं है। मुख्यमंत्री बताएं कि यह माफियाओं को कब तक शह देगी आपकी सरकार?
देशभर के आम लोगों में सरकार ने बैठाया डर - अखिलाश यादव
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार ने पीपीएफ, बुजुर्गों, कन्याओं व आम जनता की छोटी बचत पर ब्याज दर और घटाने का षड्यंत्र रचकर, देशभर के बुज़ुर्गों, महिलाओं व आम लोगों में ये डर बैठा दिया है कि उनकी जमा राशि पर ब्याज शून्य तक हो सकता है फिर जीवन यापन कैसे होगा। भाजपा सरकार हमेशा के लिए ये फैसला वापस ले।
गुजरात में भाजपा की नहीं चलेगी “चोर बाजारी” - संजय सिंह
लखनऊ. आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा सरकार निशाना साधते हुए उसके खिलाफ ट्वीट कर कहा कि जुल्मी कब तक जुल्म करेगा सत्ता के हथियारो से, जर्रा जर्रा गूंज उठेगा इंकलाफ के नारों से। अब एक बात तो साफ हो गई है कि गुजरात में अब भाजपा की “चोर बाजारी” बिल्कुल भी नहीं चलेगी। सुरत में आप के निगम पार्षद के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में पूरे गुजरात में जबरजस्त प्रदर्शन हुआ। लेकिन आम आदमी पार्टी इस तानाशाही के सामने जुकने वाली नही।
Updated on:
02 Apr 2021 03:49 pm
Published on:
02 Apr 2021 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
