5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी की सालगिरह पर सपा कार्यकर्ता ने दिया ऐसा तोहफा, देखकर अखिलेश-डिंपल भी हुए खुश

अखिलेश ने डिंपल से किया कुछ इस अंदाज में प्यार का इजहार, हैरत में पड़ गए चाहने वाले

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Nov 24, 2017

dimple akhilesh

akhilesh dimple

लखनऊ. युवाओं के दिलों पर राज करने वाले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिल में उनकी पत्नी डिंपल का राज है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में जब भी अखिलेश और डिंपल एक साथ शिरकत करते नजर आते हैं तो हर किसी की निगाह इन्हीं पर टिकी रहती है। पहले प्यार और फिर शादी के बंधन में बंधने वाले डिंपल और अखिलेश के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। अखिलेश अौर डिपंल यादव 24 नवंबर 1999 को शादी के बंधन बंधे थे। समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को भी पति पत्नी की ये जोड़ी बेहद प्यारी है। शादी की सालगिरह के मौके पर सपा के एक कार्यकर्ता ने अपनी कार को डिंपल और अखिलेश की तस्वीरों से पाट दिया है। पूर्व सीएम ने ये तस्वीर अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर भी की है।

मुलायम सिंह नहीं थे तैयार

बता दें आपकों कि पिता की बात को पहले रखने वाले अखिलेश यादव ने अपने हमसफर चुनने के फैसले में उनकी एक भी नहीं सुनी थी। जी हां, अखिलेश ने कर्नल की बेटी डिंपल से लव मैरिज की थी। बताया जाता है कि पहले सपा मुखिया मुलायम अपने बेटे इस शादी से राजी नहीं थे। हालांकि, बाद में वे भी मान गए।

कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी मुलाकात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज 18 वीं सालगिरा है। जब अखिलेश 25 साल के थे तब उनकी मुलाकात 21 साल की डिंपल यादव से कॉलेज के समय हुई थी। डिम्पल लखनऊ यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं और अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से एन्वॉयरमेंट इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री लेकर लौटे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। देखते ही देखते प्यार परवान चढऩे लगा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

बता दें कि उत्तराखंड की रहने वाली डिंपल आर्मी बैकग्राउंड से थीं। तीन बहनों में दूसरे नंबर की डिंपल के पिता आर्मी में कर्नल थे। राजनीति से इस परिवार का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। वहीं अखिलेश सशक्त राजनीतिक परिवार से हैं। दोनों की शादी के लिए परिवारवाले तैयार नहीं थे।