29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओलों की मार और बिजली गिरने से 7 मौतें, 8 अप्रैल तक अभी और बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

UP Weather Alert: यूपी के 40 जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश और 8 अप्रैल तक ओले गिरने की संभावना। घर से निकलने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Pratiksha Gupta

•

Apr 05, 2026

UP Weather Alert, UP Rain Update, यूपी में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

UP Weather News | (फोटो सोर्स- gemini)

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप के बीच अचानक बदलते हुए इस मौसम ने तबाही मचा दी है। पिछले 48 घंटों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आई आंधी- बारिश से 7 लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3 दिनों यानी 8 अप्रैल तक प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में मध्यम से तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना है। वहीं इस बेमौसम बरसात से गेहूं की कटाई के साथ फसलों पर भी बुरा असर पड़ता दिख रहा है।

600 खंभे गिरे, अंधेरे में डूबे 200 गांव

मथुरा में तेज आंधी के कारण करीब 600 बिजली के खंभे टूट गए। इनमें करीब 450 खंभे अकेले छाता और नंदगांव और कोसीकलां क्षेत्र में ही टूटे हैं। 20 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक गए, जिसके कारण 200 से अधिक गांवों की बिजली चली गई। वहीं बिजली का तार गिरने से एक मिस्त्री की जान चली गई, जबकि कई अन्य हादसों में घायल हुए हैं।

30% तक फसलें बर्बाद

इस बेमौसम बरसात ने किसानों के लिए बड़ी समस्या पैदा कर दी है। कई जगह पर गेहूं भीग जाने के कारण उसकी गुणवत्ता खराब होने का खतरा ओर ज्यादा बड़ गया है। वहीं गेहूं के साथ-साथ आम, तरबूज, खरबूजा और हरी सब्जियों को 10 से 30 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है। मथुरा और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में तो पैदावार 50 फीसदी तक घटने की आशंका जताई जा रही है। प्रयागराज में करीब 2.27 लाख हेक्टेयर में बोए गए गेहूं के लिए बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश व बूंदाबांदी नुकसानदेह बन गई है।

इन जिलों में जारी अलर्ट (अगले 3 दिन)

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

मौसम विभाग की लोगों को सलाह

लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि-

  • खराब मौसम के दौरान ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
  • जरूरी न हो तो खुले मैदानों में जाने से बचें।
  • किसान भाई अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर ढक कर रखें।