सपा का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न जिलों में जाकर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। आगरा में रामजी लाल सुमन के साथ रामसहाय यादव, रामकरण निर्मल, मो. शकील नदवी, हाथरस व फिरोजाबाद में रामजी लाल सुमन, अक्षय यादव, जसवंत सिंह आदि प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शामिल होंगे। यह प्रतिनिधिमंडल गांव-गांव जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा और उन्हें सहायता राशि प्रदान करेगा।